सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are struggling to find a way to pay their water and property taxes.

Shahjahanpur News: जलकर-गृहकर जमा करने के लिए भटक रहे लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
People are struggling to find a way to pay their water and property taxes.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत हुई जनसुनवाई में जलकर-गृहकर संबंधित तीन शिकायतें आईं। कागजी प्रक्रिया नहीं होने से लोग कर जमा करने के लिए भटक रहे हैं।
Trending Videos

कुल आईं छह शिकायतों में एक का निस्तारण मौके पर हुआ। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अजीजगंज निवासी प्रेमा, इसी मोहल्ले की सुमन और व सुमन देवी ने जलकर-गृहकर जमा करने के लिए विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी आसिफ अली ने नाली की सफाई और कूड़ा उठाने की, एमनजई जलालनगर निवासी अमन राठौर ने लाइट लगवाने और पाइप लाइन डलवाने की, मोहल्ला लोधीपुर निवासी अखिलेश कुमार ने मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता ने संबंधितों को समस्याओं का निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed