सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The highway is full of overloaded vehicles, with no regard for the rules.

Shahjahanpur News: हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की भरमार, नियमों की नहीं परवाह

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The highway is full of overloaded vehicles, with no regard for the rules.
मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य सड़क निधि प्रबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद हाईवे पर ओवरलोड वाहन निर्देशों को रौंद रहे हैं। हर मिनट पर ओवरलोड वाहन थाना, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने से गुजरते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इसके चलते हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
Trending Videos

जिले में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर 10-15 मिनट पर ओवरलोड ट्रक गुजरता है। मुरादाबाद और रामपुर समेत कई जिलों के ट्रक व डंपर हाईवे पर कई थानों को पार कर गुजर जाते हैं, लेकिन इन्हें कोई नहीं रोकता है। इसी तरह निगोही में थाने के सामने से गन्ना व भूसी भरे ओवरलोड ट्रक व डंपर निकलते हैं। इसके चलते पिछले महीनों में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार आंखें मूंद लेते हैं। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रहे मुसीबत
कांट-जलालाबाद मार्ग पर गन्ना भरीं ट्रैक्टर-ट्रॉली मुसीबत बन रही हैं। कांट कस्बे के अंदर से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना सेंटर पर जाती हैं। इसके चलते निर्माणाधीन सड़क पर ओवरटेक करना मुश्किल होता है। ओवरटेक की वजह से हादसा होने की आशंका रहती है। यहां भी थाने के सामने से वाहन गुजरते हैं और पुलिस मुंह फेर लेती है। यही हाल सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र का भी है।
--
खुलेआम दौड़ते हैं मौरंग, बजरी, गन्ने और भूसी भरे ट्रक
पुवायां। क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपर, ट्रैक्टर-ट्राॅली, भूसी और गन्ने से भरे ओवरहाइट और ओवरलोड ट्रक खुलेआम चल रहे हैं। चार दिन पहले पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर ओवरहाइट ट्रक में तार फंस जाने से बिजली का खंभा टूट गया था और लगभग सौ घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। दिन में बिजली का खंभा गिरता तो करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। खुटार क्षेत्र में पूरनपुर, गोला, पलिया रोड पर मौरंग और बजरी के ओवरलोड ट्रक खुलेआम चलते हैं। कार्रवाई भी होती है, लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में ट्रक चालक और मालिक ओवरलोड से बाज नहीं आते। संवाद
--
ढाबे वाला बना मुखबिर, चालकों से वसूलता है रुपये

खुटार। पूरनपुर रोड पर एक ढाबे वाला ट्रक चालकों का मुखबिर है। मौरंग, बजरी के रोजाना चलने वाले ट्रक चालकों से वह हर महीने एक हजार रुपये वसूलता है और इसके बदले एआरटीओ के वाहनों की चेकिंग की सूचना ट्रक चालकों को देता हे। सूचना मिलते ही चालक ओवरलोड ट्रकों को रास्ते में खड़ा कर लेते हैं और चेकिंग हो जाने के बाद आगे रवाना होते हैं। संवाद

--
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। खुटार और आरसी मिशन समेत कई थानों में वाहन सीज कर खड़े कराए गए है। टीमें भ्रमण पर रहकर कार्रवाई कर रही हैं।
- हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन
--
ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ओवरलोड होने पर चालान और सीज करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में हाईवे से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed