सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A patient died after falling from the second floor of the government medical college under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मरीज की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A patient died after falling from the second floor of the government medical college under suspicious circumstances.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज अनुज (25) की संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह 11 दिनों से टीबी वार्ड में भर्ती था। पुलिस के मुताबिक, अनुज ने बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। जांच की जा रही है।
Trending Videos

चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर के महोली का रहने वाला अनुज काफी समय से टीबी से जूझ रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां टीबी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे अनुज सबकी नजर बचाकर वार्ड से बाहर निकला और दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोर से आवाज आने पर लोगों ने भागकर देखा। अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनुज की मौत से साथ में मौजूद माता पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। तथ्यों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed