{"_id":"69824e07505db6888900268a","slug":"venus-has-risenthe-sound-of-bands-and-music-will-fill-the-air-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164664-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शुक्र हुए उदय...आज से बैंड-बाजे की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शुक्र हुए उदय...आज से बैंड-बाजे की धूम
विज्ञापन
पंडित केके शुक्ला। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिसंबर महीने में अस्त हुए शुक्र एक फरवरी को उदय हो गए। शुक्र उदय होने पर बुधवार से सहालग शुरू हो जाएगा। इस महीने 17 शुभ मुहूर्त हैं। शादियां शुरू होने से कारोबार में उछाल आ गया है। बरातों के लिए बैंड-बाजा, लॉन, कैटर्स आदि की बुकिंग की गई है।
12 दिसंबर को शुक्र अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। शुक्र उदय होने के बाद बुधवार से सहालग शुरू होने से कारोबार में रौनक लौट आई है। विवाह से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा कपड़ों की दुकानाें पर भीड़ नजर आ रही है। व्यापारियों के अनुसार, डिजाइनर साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। यह दो से आठ हजार रुपये तक उपलब्ध है। बुटिक वर्क लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। डिजाइनर रजवाड़ी लहंगे 20 से 50 हजार रुपये में बाजार में उपलब्ध हैं।
--
मैरिज लॉन बुक, बैंड वाले भी खाली नहीं
सहालग को देखते हुए मैरिज लॉन बुक हो गए हैं। अधिकतर मैरिज लॉन फरवरी महीने में खाली नहीं है, साथ ही आने वाले महीनों के लिए भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसी तरह बैंड वाले भी बुक हैं।
--
फरवरी महीने में शुभ मुहूर्त में कुछ तारीखाें में बुकिंग हैं, जबकि कई अभी खाली हैं। आने वाले शुभ मुहूर्त के लिए भी लोग बुकिंग कराने के लिए आ रहे हैं।
- नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक
--
सहालग आने पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं के लिए बेहतर कलेक्शन उपलब्ध है। साड़ी और लहंगों की ज्यादा मांग की जा रही है। उम्मीद है कि अच्छा कारोबार होगा।
- पूरन सिंह, व्यापारी
--
शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। फरवरी, मार्च और अप्रैल समेत अगले महीनों में भी विवाह के लिए शुभ योग्य हैं। मई के बाद तीन महीने विवाह नहीं होंगे।
- पंडित केके शुक्ला, श्री रुद्र बाला जी धाम
-- -- -- -
ये हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
-फरवरी 4,5,6,7,8,10,11,12,13,14,15,19,20,21,24,25,26,
मार्च-2,3,4,5,6,7,8,9,10,12,12,13,14,
अप्रैल-15,16,20,22,25,16,27,28,29,30,
मई-1,3,4,5,6,7,8,12,13,14,
जून- 19,20,21,22,23,24,25,26,27,28,29
जुलाई-1,2,6,7,8,11,12,
नवंबर-20,21,24,25,26,30,
दिसम्बर-1,2,3,4,5,7,9,10,11,12
Trending Videos