फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने जीता रजत, यशदीप-धीरज और नीरज की तिकड़ी को फाइनल में मिली हार

Fri, 02 Oct 2026 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Oct 2026 12:13 PM IST
खास बातें

India at Asian Games 2026 Live Updates and Medals Tally: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में दो अक्तूबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए उतर रहे हैं। महिला हॉकी टीम फाइनल में चीन से भिड़ेगी, जबकि तीरंदाजी में भी स्वर्ण पदक के मुकाबले होंगे। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live: India match gold in archery, boxing wrestling womens hockey Live Updates medals Tally
यशदीप, नीरज और धीरज - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

12:06 PM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: दक्षिण कोरिया ने तीसरे सेट में जीत के साथ जीता स्वर्ण

दक्षिण कोरिया ने तीसरा सेट जीतने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। तीसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने 56 स्कोर किया, जबकि भारत ने 54 स्कोर किया। ऐसे में कोरिया को दो अंक मिले और उन्होंने फाइनल 5-1 से जीत लिया। हर सेट जीतने वाले को दो अंक मिलते हैं। दक्षिण कोरिया ने दो सेट अपने नाम किए, जबकि एक सेट ड्रॉ रहा था। ड्रॉ होने पर एक एक अंक दोनों टीमों में बंटता है। यशदीप, धीरज और नीरज की तिकड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। यह तीरंदाजी में भारत का सातवां पदक है। इस एशियाड में भारत को तीरंदाजी में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य मिला है।

11:58 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: दूसरा सेट दक्षिण कोरिया के नाम

दूसरा सेट दक्षिण कोरिया ने जीत लिया। दक्षिण कोरिया ने 57 स्कोर किया, जबकि भारतीय टीम 50 स्कोर कर सकी। ऐसे में कोरिया को दो अंक मिले, जबकि भारत को कोई अंक नहीं मिला। दो सेट के बाद दक्षिण कोरिया 3-1 से आगे है। तीसरे सेट में किसी भी हालत में भारत को जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में चौथा सेट निर्णायक होगा। अगर कोरिया तीसरा सेट जीतता है तो गोल्ड अपने नाम कर लेगा।

विज्ञापन
11:52 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: पुरुष रिकर्व टीम फाइनल शुरू

भारत और दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों में पुरुष रिकर्व टीम के स्वर्ण पदक के फाइनल में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। भारत ने ईरान को हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को मात दी। अब दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए भिड़ रहे हैं। पहले सेट में भारत और दक्षिण कोरिया, दोनों ने 56-56 स्कोर किया और दोनों में एक-एक बंटे।

11:50 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: साइकिलिंग में फाइनल में जगह नहीं बना सके बेकहम

डेविड बेकहम एल्काटोहचोंगो का एशियन गेम्स अभियान पुरुष कीरिन के सेमीफाइनल में खत्म हो गया। भारतीय साइकिलिस्ट अपनी सेमीफाइनल हीट में 10.578 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

11:41 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: साइकिलिंग में क्या हर्षवीर और विश्वजीत दिला पाएंगे पदक?

भारत के हर्षवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह दोपहर 12:16 बजे पुरुष मैडिसन फाइनल में उतरेंगे। इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक दांव पर होगा। दोनों 2026 एशियाई खेलों की भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीम का हिस्सा हैं। सेखों मैडिसन के अलावा कीरिन और ओम्नियम में भी हिस्सा ले रहे हैं। मैडिसन दो साइकिलिस्ट की टीम वाली धैर्य और रणनीति की स्पर्धा है। दोनों खिलाड़ी बारी-बारी से रेस में सक्रिय होते हैं और स्प्रिंट तथा लैप के जरिए अंक जुटाते हैं।
 
11:41 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: भारत-दक्षिण कोरिया में जल्द होगा गोल्ड का मुकाबला

भारत और दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों में पुरुष रिकर्व टीम के स्वर्ण पदक के फाइनल में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। भारत ने ईरान को हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को मात दी। अब दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। यह मुकाबला 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों के फाइनल की यादें भी ताजा करेगा, जहां दक्षिण कोरिया ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम अब उस नतीजे को बदलते हुए एशियाई खेलों का खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत एक और फाइनल में पहुंचा

ईरान को वापसी के लिए मजबूत शुरुआत की जरूरत थी और उसने तीसरे सेट में दो 10 और एक 9 का निशाना लगाकर अच्छी शुरुआत की। भारत की पहली रोटेशन में एक 8 और दो 10 आए, जिससे आधे चरण के बाद ईरान 29-28 से आगे था।हालांकि, दबाव में ईरान की लय बिगड़ गई। शाबानी ने 8 का निशाना लगाया, जिससे उनकी टीम मुश्किल में आ गई। नीरज ने एक और 10 लगाकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद यशदीप ने 9 और धीरज ने 9 का निशाना लगाकर भारत की जीत पक्की कर दी। भारत ने तीसरा सेट जीतते हुए मुकाबला 6-0 से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बना ली। यह एशियाई खेलों में तीरंदाजी में भारत का एक और फाइनल है।

11:06 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत की बढ़त 4-0 हुई

ईरान ने पहली रोटेशन में 9, 10 और 8 अंक हासिल किए, ऐसे में भारत को भी अच्छी शूटिंग की जरूरत थी। नीरज और यशदीप ने 9-9 का निशाना लगाया, जबकि धीरज ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए 10 अंक हासिल किए और ईरान पर दबाव बढ़ा दिया। ईरान के तीरंदाजों पर वापसी का दबाव था, लेकिन अंतिम रोटेशन में उनके पहले दो निशाने 9 के रहे। इसके बाद 8 का निशाना आया, जिससे भारत के पास सेट जीतने का मौका बन गया।

भारत ने शुरुआत दो 9 के निशानों से की और सेट जीतने के लिए 8 या उससे ज्यादा अंक की जरूरत थी। धीरज ने फिर शानदार अंदाज में 10 का निशाना लगाया और भारत ने दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने मुकाबले में 4-0 की बढ़त बना ली।

11:02 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत-ईरान सेमीफाइनल जारी

भारत ने ईरान के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शुरुआत की। नीरज और धीरज ने 10-10 का निशाना लगाया, जबकि यशदीप ने नौ अंक जुटाए। दूसरी ओर, ईरान की शुरुआत तीन 9 के साथ हुई और भारत ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद नीरज ने 9 और यशदीप ने 10 का निशाना लगाया। धीरज ने बेहद शांत अंदाज में 10 अंक हासिल कर भारत की बढ़त मजबूत कर दी। ईरान की ओर से 9, 9 और 8 का स्कोर आया। इस तरह भारत ने पहला सेट अपने नाम करते हुए शुरुआती बढ़त बना ली।

10:26 AM, 02-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: भारत ने किस खेल में कितने पदक जीते

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
आर्चरी 4 1 1 6
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 1 0 3 4
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 2 3
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
वेटलिफ्टिंग 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 12 24 34 70

भारत: 12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य समेत कुल 70 पदक।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed