Live
Asian Games 2026 Live: भारतीय पुरुष नौकायान टीम ने जीता रजत, स्क्वैश में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य
{"_id":"6abdb1dcb0d1c90823021349","slug":"asian-games-live-updates-india-in-action-on-october-1-archery-wrestling-volleyball-shooting-cricket-hockey-2026-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: भारतीय पुरुष नौकायान टीम ने जीता रजत, स्क्वैश में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 01 Oct 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:01 AM IST
खास बातें
एशियन गेम्स में एक अक्टूबर को भारत के कई अहम मुकाबले होंगे। भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी। क्रिकेट में भारत का सामना श्रीलंका से सेमीफाइनल में हो रहा है। इसके अलावा स्क्वैश, तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक और अगले दौर के लिए चुनौती पेश करेंगे। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
नौकायान और स्क्वैश में आए पदक
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
11:00 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में गणेश कांस्य के लिए लड़ेंगे
गणेश का शानदार प्रयास सेमीफाइनल में जीत के लिए काफी नहीं रहा। भारतीय तीरंदाज को कोरिया के किम जे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब गणेश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। गणेश को फाइनल एंड में चमत्कार की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने शुरुआत नौ अंक से की। किम को मुकाबले में बढ़त का भरोसा था और उन्होंने फाइनल एंड की शुरुआत 10 अंक के साथ की।भारतीय तीरंदाज ने इसके बाद नौ अंक हासिल किए, लेकिन किम ने अपनी बढ़त चार अंक की कर ली और मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली। गणेश ने अगला निशाना 10 अंक पर लगाया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। किम ने भी 10 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बना ली। इस तरह भारत के लिए कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में एक और स्वर्ण पदक जीतने का मौका खत्म हो गया। अब गणेश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
10:36 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: कैनो स्लैलम में शिखा चौहान महिला कयाक सिंगल फाइनल में उतरेंगी
शिखा चौहान महिला कयाक सिंगल के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हीट्स में 344.87 सेकंड के समय के साथ 11वां स्थान हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। सेमीफाइनल में शिखा ने 246.16 सेकंड का समय निकाला और फाइनल में जगह पक्की की। अब उनकी नजर पोडियम पर जगह बनाने पर होगी। महिला कयाक सिंगल का फाइनल कुछ देर में शुरू होगा।
विज्ञापन
10:07 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में गणेश सेमीफाइनल में पहुंचे
गणेश मणिरत्नम ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में 148-38 से हराया। गणेश ने शुरुआत धीमी की, लेकिन जल्द ही मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया और अपने प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। चीनी ताइपे के तीरंदाज के लिए गणेश की लय के साथ कदम मिलाना मुश्किल रहा। गणेश ने मुकाबले के आखिरी तीनों एंड में परफेक्ट 30-30 अंक हासिल किए और शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
09:56 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में गणेश बढ़त पर
गणेश ने शुरुआती दो एंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने शुरुआत से ही बेहतरीन निशाने लगाए और पहले दोनों एंड में 29-29 अंक हासिल किए। अब गणेश ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।09:47 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: नौकायान में प्रिंस और मनु ने जीता रजत
भारतीय जोड़ी प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल रेस से पहले दोनों के सामने कड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। रेस-9 में भारतीय जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया और इसी के साथ रजत पदक पक्का कर लिया। मुश्किल स्थिति में दबाव के बीच प्रिंस और मनु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।
09:28 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: कुश्ती में मानसी कांस्य के लिए लड़ेंगी
मानसी को दो बार की विश्व चैंपियन नोनोका ओजाकी के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। मुकाबले की शुरुआत से ही जापानी पहलवान ने मानसी पर दबाव बनाए रखा। ओजाकी ने टेकडाउन के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की और इसके कुछ ही देर बाद शानदार लेग अटैक से एक और अंक हासिल किया। इससे मुकाबले के बीच तक मानसी 0-4 से पीछे हो गईं। भारतीय पहलवान ने वापसी की कोशिश की और अपनी प्रतिद्वंद्वी को पकड़ने में सफल रहीं, लेकिन वह इस मौके को अंक में नहीं बदल सकीं।दूसरे पीरियड में मानसी ने कई बार लेग अटैक की कोशिश की, लेकिन ओजाकी का डिफेंस मजबूत रहा। इसके बाद जब मानसी ने आक्रामक होने की कोशिश की तो जापानी पहलवान ने एक और शानदार टेकडाउन कर अपनी बढ़त 6-0 कर ली। मुकाबले के अंतिम चरण में ओजाकी ने अपनी बढ़त को आसानी से कायम रखा और 6-0 से जीत दर्ज की। इस हार के साथ मानसी को रेपेचेज में जाना पड़ा। हालांकि, मानसी का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय पहलवान आज बाद में कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाने के लिए रेपेचेज में उतरेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: स्क्वैश में भारत ने जीता कांस्य
अनाहत सिंह, तन्वी खन्ना और जोशना चिनप्पा की भारतीय महिला टीम को हॉन्गकॉन्ग, चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत का अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। टाई के निर्णायक मुकाबले में जोशना चिनप्पा को हो त्जे लोक के खिलाफ सीधे गेमों में हार मिली। इसके साथ ही भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। हॉन्गकॉन्ग की टीम ने इस जीत के साथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है।
09:24 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: कुश्ती में नितेश ने पदक पक्का किया
नितेश सिवाच ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय पहलवान ने सेमीफाइनल में हांगझोऊ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता मंगोलिया के गनखुयाग गनबातर को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया। नितेश ने शुरुआत से ही मुकाबले पर दबदबा बनाए रखा और शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह पक्की की। उनकी इस जीत के साथ भारत का एशियाई खेल 2026 में कुश्ती का पहला पदक भी तय हो गया है। इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले नितेश अब दूसरे सेमीफाइनल के विजेता का इंतजार करेंगे। दूसरे सेमीफाइनल में ईरान के मेहदी बालिहामजेहदेह और जापान के यूरी नकाजातो आमने-सामने हैं। फाइनल मुकाबला आज बाद में खेला जाएगा। नितेश अब एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।09:04 AM, 01-Oct-2026
Asian Games 2026 Live: कुश्ती में नीतेश सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के नीतेश ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्कमेनिस्तान के अमानबेर्दी अगामामेदोव को 7-1 से हरा दिया। नीतेश ने पहले पीरियड में ही 7-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और अंकों के आधार पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मंगोलिया के हांगझोउ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गनखुयाग गनबातार या दक्षिण कोरिया के ली मिन-हो में से किसी एक से होगा।09:03 AM, 01-Oct-2026