फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: पांच घंटे के अंदर भारत को 4 स्वर्ण; तीरंदाजी में तीसरा सोना, पुरुष कंपाउंड टीम का कमाल

Wed, 30 Sep 2026 03:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 03:02 PM IST
खास बातें

Asian Games 2026 Day 11 Medal Tally Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 30 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का एक्शन कई खेलों में जारी है। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंच गई हैं और प्रिया सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य अपने नाम किया। तीरंदाजी में कई मेडल मुकाबले जारी हैं। जबकि शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा। महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। एशियन गेम्स 2026 मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live Updates: India Schedule Medal Tally Archery Shooting Boxing Athletics Results News Hindi
कपिल पोखरिया और भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

03:01 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती में सुनील कुमार कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे

भारत के सुनील कुमार पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे। उनका सामना फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स से होगा।सुनील ने रेपेचेज राउंड के जरिए वापसी करते हुए पदक मुकाबले में जगह बनाई है। अब उनके पास पोडियम पर जगह पक्की करने का मौका है। कांस्य पदक मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा।
02:57 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेनिस में सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सुरेश और चंद्रशेखर-बालाजी बाहर

भारतीय टेनिस में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। सुमित नागल ने शानदार जीत के साथ पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि दक्षिनेश्वर सुरेश और शीर्ष वरीय अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सफर खत्म हो गया।

नागल ने सीधे सेटों में दर्ज की जीत
सुमित नागल ने उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को 6-3, 6-2 से हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले में संयमित प्रदर्शन किया और सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अंतिम-8 में जगह बनाई। अब क्वार्टर फाइनल में नागल के सामने चीन के वू यिबिंग की चुनौती होगी।

सुरेश का सफर हुआ खत्म
दक्षिनेश्वर सुरेश को चीनी ताइपे के सेंग चुन-हसिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सेंग ने भारतीय खिलाड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर उनका एकल अभियान समाप्त कर दिया।

चंद्रशेखर-बालाजी दो अंकों से चूके
पुरुष युगल में शीर्ष वरीय अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी को चीन के जियांग फुमिन और झांग तियानहुई के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हार मिली। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट टाईब्रेक में 7-6(4) से जीता, लेकिन दूसरे सेट में चीनी जोड़ी ने 7-6(7) से वापसी की। इसके बाद निर्णायक 10-पॉइंट मैच टाईब्रेक में चीन की जोड़ी ने 10-8 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबला बेहद करीबी रहा और अंतिम टाईब्रेक में भारतीय जोड़ी सिर्फ दो अंकों के अंतर से चूक गई।
विज्ञापन
01:55 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: अस्मिता डे नहीं जीत पाईं कांस्य

भारतीय जुडोका और कॉमनवेल्थ गेम्स  अस्मिता डे को बुधवार को कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नारांतसेत्सेग गनबातार ने 0-1 से हराया। भारतीय खिलाड़ी को वाजा-आरी के जरिए शिकस्त मिली। अस्मिता ने रेपेचेज राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई थी, लेकिन वह पदक जीतने से चूक गईं।
12:45 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत को 59वां पदक

भारत के अब 59 पदक हो गए हैं। वहीं, स्वर्ण की संख्या 10 हो गई है। आज ही पांच घंटे के अंदर चार स्वर्ण आ चुके हैं। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण के अलावा भारतीय शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप टीम ने स्वर्ण जीता है। इसके अलावा भारत के 21 रजत और 28 कांस्य हैं। 
 
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 3 0 0 3
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 10 21 28 59
12:42 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड टीम को भी स्वर्ण

तीरंदाजी में भारत ने कमाल कर दिया है। भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने भी स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को एक अंक से हरा दिया। भारत ने 238 अंक बनाए, जबकि चीन ने 237 अंक हासिल किए। इससे पहले महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम और मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भी सोना जीता था। आज तीरंदाजी में तीन इवेंट थे और तीनों में भारत ने सोना जीता है। साहिल, कुशाल और गणेश की तिकड़ी तीन राउंड यानी 18 शॉट के बाद एक अंक से पीछे चल रहे थे। आखिरी राउंड के छह शॉट में चीन के एक तीरंदाज ने आठ स्कोर किया और भारत एक अंक से आगे हो गया। इस तरह भारत ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
12:37 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 18 शॉट के बाद भारत पीछे

तीरंदाजी में पुरुष कंपाउंड टीम चीन से एक अंक से पीछे है। चीन की टीम 18 शॉट के बाद 179 अंक हैं, जबकि भारत के 178 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कपिल पोखरिया को कांस्य

भारत को मुक्केबाजी में एक और कांस्य मिला है। कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किग्रा भारवर्ग में कांस्य जीता है। उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबीबुलाएव ने स्प्लिट डिसीजन से 4-1 से हरा दिया। यह भारत का इन एशियाई खेलों में 58वां पदक और तीसरा कांस्य रहा। इससे पहले नरेंद्र और प्रिया घंघस ने कांस्य जीता था।

12:26 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत पहले राउंड में पिछड़ा

भारत और चीन के बीच तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम का फाइनल जारी है। शुरुआती छह शॉट के बाद भारत चीन से दो अंक पीछे है। चीन के 60 अंक हैं, जबकि भारत के 58 अंक हैं।

12:25 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत-चीन के बीच पुरुष कंपाउंड टीम फाइनल, तीसरे गोल्ड पर नजर

भारत और चीन के बीच पुरुष कंपाउंड टीम का फाइनल मुकाबला जल्द शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 236-229 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई है। वहीं, चीन ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 236-228 से हराया। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत आज तीरंदाजी में पहले ही दो स्वर्ण पदक जीत चुका है।
 
  • महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर स्वर्ण जीता।
  • कंपाउंड मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण जीता।

अब साहिल राजेश, कुशल दलाल और मणि रत्नम गणेश की तिकड़ी पुरुष कंपाउंड टीम के फाइनल में भारत को तीरंदाजी का तीसरा गोल्ड दिलाने उतरेगी।
12:24 PM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग स्टार नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में जीते तीन पदक

26 साल की नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने अपने कजिन लक्ष्य श्योराण को देखकर शूटिंग शुरू की थी। नीरू के तीन पदक:
  • स्वर्ण – महिला ट्रैप व्यक्तिगत
  • स्वर्ण – मिक्स्ड टीम ट्रैप
  • रजत – महिला टीम ट्रैप

नीरू के लिए एआईची-नागोया एशियन गेम्स बेहद यादगार रहे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed