पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cote d'Ivoire vs Norway Highlights: आइवरी कोस्ट को हराकर अगले दौर में पहुंचा नॉर्वे, हालंद और नूसा चमके

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
खास बातें

FIFA World Cup 2026 Cote d'Ivoire vs Norway: नॉर्वे ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। नॉर्वे के लिए नूसा और हालंद ने गोल दागे जिससे टीम राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन
Cote d'Ivoire vs Norway Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
नूसा - फोटो : FIFA.com

लाइव अपडेट

12:28 AM, 01-Jul-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: नॉर्वे की जीत

नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के अगले दौर में जगह बना ली है। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने 39वें और एर्लिंग हालंद ने 86वें मिनट में गोल किया और टीम को जीत दिलाई। आइवरी कोस्ट के लिए अमाद दियालो ने 74वें मिनट में गोल कर बराबरी दिलाई थी, लेकिन हालंद के गोल ने अंतर पैदा किया। इंजरी समय तक आइवरी कोस्ट ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे के गोलकीपर ने बराबरी नहीं दिलाने दी। इस तरह नॉर्वे राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में सफल रहा। 
12:16 AM, 01-Jul-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: हालंद ने दागा गोल

नॉर्वे के लिए एर्लिंग हालंद ने शानदार गोल दागकर नॉर्वे को एक बार फिर बढ़त दिला दी। हालंद ने 86वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 2-1 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
12:05 AM, 01-Jul-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: आइवरी कोस्ट का गोल

आइवरी कोस्ट ने नॉर्वे के खिलाफ बराबरी हासिल की। आइवरी कोस्ट के लिए अमाद दियालो ने 74वें मिनट में गोल दागा और टीम को 1-1 से बराबरी दिलाई। 
11:45 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: आइवरी कोस्ट की कोशिश फेल

दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट बराबरी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। टीम ने लगातार दो मौके गंवाए। 52वें मिनट में इब्राहिम संगर ने गोल करने का प्रयास किया और फिर 55वें मिनट में पेपे ने कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार नॉर्वे के गोलकीपर ने गोल होने से रोका। इसके बाद 64वें मिनट में गुएला डोउए ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
11:35 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: दूसरा हाफ शुरू

नॉर्वे और आइवरी कोस्ट के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। नॉर्वे की टीम फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। आइवरी कोस्ट की कोशिश वापसी पर टिकी हुई है। 
11:20 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: पहले हाफ का खेल खत्म

नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त बना ली। नॉर्वे के लिए एंटोनिया नूसा ने 39वें मिनट में गोल दागा और बढ़त बनाई जिसे नॉर्वे ने पहले हॉफ तक बरकरार रखा। आइवरी कोस्ट ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन डिहाईड्रेशन ब्रेक के बाद नॉर्वे आक्रामक होकर खेला और उसे सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: नॉर्वे ने ली बढ़त

नॉर्वे ने पहले हाफ में गोल कर आखिरकार आइवरी कोस्ट पर बढ़त ले ली है। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दिलचस्प बात यह है कि नॉर्वे के खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नूसा ने आखिरकार बढ़त दिलाई। पहले 38वें मिनट में हालंद ने कोशिश की और फिर एक मिनट बाद ओडेगार्ड ने प्रयास किया। हालांकि, सफलता नूसा को मिली। बढ़त के बाद एक बार फिर हालंद ने 42वें मिनट में गोल का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी ने गोल पोस्ट के पास रोक दिया। फिर एलेंक्सजेंडर सोललोथ ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। 
11:07 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: हालंद का प्रयास विफल

नॉर्वे के एर्लिंग हालंद ने 37वें मिनट में शानदार मौका बनाया और गोल करने का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के गोलकीपर ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके एक मिनट बाद ही नॉर्वे के मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। 
10:58 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: आइवरी कोस्ट का आक्रामक खेल

आइवरी कोस्ट ने ब्रेक के बाद आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की और निकोलस पेपे ने गोल करने का प्रयास किया। हालांकि, वह सफल नहीं हुए।
10:54 PM, 30-Jun-2026

Cote d'Ivoire vs Norway Live: बराबरी पर मैच

नॉर्वे और आइवरी कोस्ट के बीच मैच फिलहाल बराबरी पर चल रहा है। 24 मिनट का खेल पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों ही टीमें अब तक बढ़त हासिल नहीं कर सकी हैं। हालांकि, नॉर्वे और आइवरी कोस्ट की ओर से गोल करने की कोशिश जारी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed