सब्सक्राइब करें

Live

NEET UG Exam 2026 Cancelled LIVE: दिल्ली में NTA दफ्तर पहुंची CBI की टीम, गुरुग्राम से MBBS छात्र हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 13 May 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

NEET UG 2026 Cancelled, Protest in UP Live Updates in Hindi: केंद्र सरकार ने नीट यूटी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। सरकार ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए ने एक बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में निराशा, गुस्सा और भविष्य को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है।

Neet UG 2026 Paper Leak Live Protest Erupts in Uttar Pradesh as Nta Cancels Exam Updates in Hindi
नीट परीक्षा 2026 रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:14 PM, 13-May-2026

CBI की टीम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कार्यालय पहुंची

सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET UG 2026 परीक्षा का पेपर रद्द किए जाने की जांच के सिलसिले में CBI की एक टीम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंची है।
12:32 PM, 13-May-2026

क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द होने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, " 2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय सीबीआई को जांच सौंप दी गई। क्या सीबीआई ने कुछ किया? इस बार भी सीबीआई को जांच सौंपी गई है। क्या सीबीआई कुछ करेगी? सीबीआई उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं। जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं। करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था। इससे शक तो पैदा होता है। क्या इनके नेता पेपर लीक करा रहे हैं? अगर नेपाल और बांग्लादेश के जेन-जी सरकार बदल सकते है तो क्या हमारे देश के जेन-जी पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है।"
12:21 PM, 13-May-2026

NTA को बदलने की मांग, FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के आयोजन में “व्यवस्थित विफलता” हुई है। याचिका में मांग की गई है कि NTA को बदला जाए या उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए। साथ ही, NEET-UG 2026 की नई परीक्षा न्यायिक निगरानी में कराई जाए।
10:36 AM, 13-May-2026

नीट पेपर लीक केस में सामने आया गुरुग्राम कनेक्शन

नीट पेपर लीक केस में अब गुरुग्राम कनेक्शन सामने आया। इस मामले में गुरुग्राम के फरुखनगर से एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर बनने से पहले पेपर लीक में छात्र यश का नाम सामने आया।  राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने कल रात गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में रेड मारी थी। पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने के शक में छात्र यश को हिरासत में लिया गया है। एमबीबीएस छात्र पर पेपर लीक गैंग और परीक्षार्थियों के बीच कड़ी होने का शक है। राजस्थान पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर राजस्थान रवाना हुई। हरियाणा से राजस्थान तक फैले नेटवर्क की जांच में एजेंसियां जुटी हैं।
10:30 AM, 13-May-2026

राजस्थान एसओजी ने क्या कहा था?

वहीं, राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने कहा था कि जांच फिलहाल उस गेस पेपर पर केंद्रित है, जिसे परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटे जाने का आरोप है। गेस पेपर में करीब 410 सवाल थे। आरोप है कि इनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री में पूछे गए। बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर परीक्षा से काफी पहले छात्रों के बीच बंट रहा था। यह 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों तक पहुंच चुका था। हमारी जांच इसी गेस पेपर के आधार पर आगे बढ़ रही है।
09:02 AM, 13-May-2026

NTA ने क्या कहा था?

रविवार को NTA ने कहा था कि प्रश्न-पत्रों को GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों के जरिए भेजा गया था। उन पर यूनिक और ट्रैसेबल वॉटरमार्क मौजूद था। परीक्षा केंद्रों की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से AI असिस्टेड CCTV सिस्टम के जरिए की गई। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया गया और केंद्रों पर 5G जैमर लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 AM, 13-May-2026

राजस्थान से हुआ पेपर लीक मामले का खुलासा?

3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा होने के बाद से ही पेपर लीक की आशंका गहराने लगी थी। राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ एक कथित गेस पेपर मिला, जिसके सवाल वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते बताए गए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा एक करियर काउंसलर भी शामिल है।
08:30 AM, 13-May-2026

पेपर लीक की जांच करेगी सीबीआई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि उन्हें जांच एजेंसियों से जो इनपुट मिले, उनके आधार पर पता चला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। परीक्षा की नई तारीखें, एडमिट कार्ड का शेड्यूल आदि जल्द ही एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बता दिया जाएगा। एनटीए ने बताया कि सरकार ने अब इस संभावित पेपर लीक की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी।
08:20 AM, 13-May-2026

NEET UG Exam 2026 Cancelled LIVE: दिल्ली में NTA दफ्तर पहुंची CBI की टीम, गुरुग्राम से MBBS छात्र हिरासत में

यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। हालांकि पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। एनटीए ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed