PM Modi Israel Visit: खत्म हुआ पीएम मोदी का इस्राइल का दो दिवसीय दौरा, स्वदेश लौटने के लिए हुए रवाना
{"_id":"699ec58e46311af79f01762b","slug":"pm-narendra-modi-two-days-visit-israel-india-strategic-partnership-benjamin-netanyahu-live-updates-2026-02-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Israel Visit: खत्म हुआ पीएम मोदी का इस्राइल का दो दिवसीय दौरा, स्वदेश लौटने के लिए हुए रवाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi Israel Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर हैं। आज उन्होंने होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति हर्जोग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।पीएम मोदी के इस्राइल दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स, पढ़ें अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में...
पीएम मोदी का इस्राइल दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:23 PM, 26-Feb-2026
भारत लौटने के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के औपचारिक दौरे के बाद भारत लौटने के लिए तेल अवीव से रवाना हुए। इस दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट पर विदाई दी।
05:30 PM, 26-Feb-2026
होलोकॉस्ट स्मारक से लेकर उच्चस्तरीय वार्ता तक, जानें विक्रम मिस्री ने क्या-क्या बताया
अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने यरूशलम स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र याद वाशेम का दौरा किया और होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति भवन के उद्यान में प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के सम्मान में ओक का पौधा भी लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे पर चर्चा की गई।वार्ता के दौरान दोनों देशों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान, उभरती और महत्वपूर्ण तकनीकों, साइबर सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग और गहरा करने पर सहमति जताई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह दौरा सिर्फ औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि भारत-इस्राइल संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है और आने वाले समय में दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी।
05:29 PM, 26-Feb-2026
पश्चिम एशिया में भारत की सक्रिय कूटनीति- विक्रम मिस्री
विक्रम मिस्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के कई महत्वपूर्ण देशों का दौरा किया है। इनमें कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन, ओमान और अब इस्राइल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने इस क्षेत्र के कई राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं की मेजबानी भी की है। इससे साफ है कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के साथ राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।विदेश सचिव के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इस्राइल की संसद नेसट को संबोधित करना रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इस्राइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए नेसट पदक से सम्मानित किया गया। वह इस सम्मान को पाने वाले पहले नेता बने। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक विशेष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से दौरा किया। शाम को प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन भी किया।
05:29 PM, 26-Feb-2026
यरूशलम दौरा भारत-इस्राइल संबंधों में नया अध्याय, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताई पूरी तस्वीर
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे को भारत-इस्राइल संबंधों के लिए ऐतिहासिक और निर्णायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल की अपनी राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह दौरा इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की यह इस्राइल की दूसरी यात्रा रही। इससे पहले वह करीब नौ वर्ष पहले यहां आए थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। मिस्री के अनुसार यह दौरा पिछले एक दशक में दोनों देशों के रिश्तों में हुई प्रगति को दर्शाता है और भविष्य की साझेदारी के नए चरण की नींव रखता है।विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी इस यात्रा को असाधारण दौरा बताया। यह दौरा समय के लिहाज से छोटा रहा और करीब 24 घंटे से थोड़ा अधिक चला, लेकिन इसके परिणाम बेहद महत्वपूर्ण और व्यापक रहे। उन्होंने कहा कि कम समय के बावजूद यह यात्रा बेहद सार्थक और उत्पादक साबित हुई। यह दौरा पश्चिम एशिया के देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने की प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक नीति का हिस्सा है, जिसमें वह खुद सक्रिय रुचि लेकर क्षेत्र के देशों के साथ संबंध आगे बढ़ा रहे हैं।
04:56 PM, 26-Feb-2026
नेतन्याहू ने नेसेट में पीएम मोदी के भाषण की सराहना की
पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण ने इस्राइली संसद को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। उनके भाषण को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेनजामिन नेतन्याहू ने कहा, कल आपके नेसेट में प्रेरक भाषण के बाद इस्राइल में कोई भी आंख सूखी नहीं रही। नेतन्याहू ने मोदी के दो दिन के दौरे को 'संक्षिप्त लेकिन अत्यंत फलदायक और अत्यंत भावुक' बताया। उन्होंने कहा, यह एक अद्भुत दौरा रहा। अद्भुत निष्कर्ष और अद्भुत अनुभव रहे। इसके बाद हमें न केवल अपने दिलों में गहराई से झांकने का अवसर मिला, बल्कि हमारे दोनों देशों के अद्भुत मस्तिष्कों को भी समझने का मौका मिला।04:52 PM, 26-Feb-2026
संघर्ष का शिकार न बने मानवता: पीएम मोदी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की सोच स्पष्ट है- 'ह्यूमैनिटी मस्ट नेवर बिकम अ विक्टिम ऑफ कॉन्फ्लिक्ट' (मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए)। गाजा शांति पहल से शांति का एक रास्ता बना है। भारत ने भी इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है। भविष्य में भी हम सभी देशों के साथ हम संवाद और सहयोग जारी रखेंगे। मेरे प्रिय दोस्तों, आपकी आत्मीयता और गर्मजोशी ने मेरी यात्रा को यादगार बना दिया है। आप सभी लोगों से जो प्यार मिला है, उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 26-Feb-2026
PM Modi Israel Visit: इनोवेटर्स को जोड़ना हमारी मुख्य प्राथमिकता: पीएम मोदी
इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि इनोवेटर्स को जोड़ना हमारी मुख्य प्राथमिकता रही है। भारत इस्राइल यूएई और अमेरिका के साथ नई गति के साथ आगे बढ़ेंगे। भारत-इस्राइल एक साथ संकल्पित हैं कि हम आतंकवाद का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। पश्चिम एशिया में शांति और अस्थिरता से भारत के सीधे सुरक्षा हित जुड़े हैं। इसीलिए हमने शुरुआत से ही संवाद और शांतिपूर्ण ढंग का समर्थन किया है।04:44 PM, 26-Feb-2026
इस्राइल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए समझौता किया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग तकनीकी साझेदारी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिलेगी। इस्राइल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है। रक्षा के क्षेत्र में हमारा दशकों पुराना विश्वसनीय सहयोग रहा है। पिछले वर्ष हुए समझौतों से इसमें नए आय़ाम जुड़ेंगे। हम मिलकर जॉइन डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके लावा सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस में भी हम कदम आगे बढ़ाएंगे। दोनों देश अब कृषि को भी फ्यूचरिस्टिक दिशा देने जा रहे हैं। भारत में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 100 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हम अब विलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर भी काम कर रहे हैं।पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों के युवाओं, रिसर्चर्स और नए विचारों पर काम करने वाले लोगों को आपस में जोड़ना हमारी बड़ी प्राथमिकता रही है। इसी दिशा में आज हम इंडिया-इस्राइल अकादमिक फोरम की स्थापना कर रहे हैं, ताकि शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग और मजबूत हो सके। आज हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए हम इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) और इंडिया-इजराइल-UAE-USA समूह यानी I2U2 को नई गति से आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि इस्राइल में UPI के इस्तेमाल को लेकर भी समझौता किया गया है।
04:42 PM, 26-Feb-2026
PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी बोले- हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे
इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। आज हमने अपनी टाइम टेस्टेड साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पर ले जाने का निर्णय लिया है। आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को नई दिशा और तेज गति देने पर चर्चा की। हमारा आर्थिक सहयोग, ग्रोथ, इनोवेशन और शेयर्ड प्रोसपैरिटी का इंजन बना हुआ है। आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष बाइलेट्रल एग्रीमेंट किया। हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भी अंतिम रूप देंगे। तकनीक हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है। आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष बाइलेट्रल एग्रीमेंट किया। हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भी अंतिम रूप देंगे। तकनीक हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है।
04:36 PM, 26-Feb-2026