सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran foreign minister urges pm modi to raise palestinian issue in isreal visit

Iran: 'इस्राइल में फलस्तीनियों के मुद्दे उठाएं PM मोदी', ईरानी विदेश मंत्री ने भारत से संबंधों पर दिया ये बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Feb 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम मोदी इस्राइल में फलस्तीन का मुद्दा उठाएंगे। ईरानी विदेश मंत्री ने भारत और ईरान के संबंधों पर भी बात की और दोनों देशों के संबंधों को ऐतिहासिक बताया। 

iran foreign minister urges pm modi to raise palestinian issue in isreal visit
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गाजा में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की निंदा की है और पीएम मोदी से अपील की है कि वे इस्राइल दौरे पर फलस्तीनियों के अधिकारों का मुद्दा उठाएं। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल में मौजूद हैं। अराघची ने आरोप लगाया कि गाजा में इस्राइल की कार्रवाई नरसंहार के बराबर है और तेहरान, इस्राइल के साथ जुड़ना ठीक नहीं समझता। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस्राइल में पीएम मोदी फलस्तीनियों और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार के मुद्दे पर भी बात करेंगे। 
Trending Videos


'इस्राइल में फलस्तीनियों के मुद्दे उठाएं पीएम मोदी'
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अराघची ने कहा, 'दुर्भाग्यवश, इस्राइल ने पूरे गाजा को तबाह किया है। 75 हजार लोग मारे गए हैं और यह सिर्फ दावा नहीं है बल्कि तथ्य है, जिसकी पुष्टि गाजा मुद्दे पर काम करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने की है। यह एक नरसंहार है। इसलिए जाहिर है, हम ऐसे नरसंहारी शासन के साथ जुड़ना ठीक नहीं समझते। भारत में हमारे दोस्तों को खुद फैसला करना है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में वे फलस्तीनियों और उनके आत्मनिर्णय के अधिकार के मुद्दे पर भी ध्यान देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-ईरान संबंधों पर भी बोले
ईरानी विदेश मंत्री ने भारत और ईरान के मजबूत संबंधों पर भी बात की और भारत को ईरान का दोस्त बताया। उन्होंने कहा, 'भारत के साथ हमारे संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं। भारत ईरान का दोस्त है और हमारा रिश्ता ऐतिहासिक है। हमने हमेशा से अच्छे द्विपक्षीय आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध बनाए रखे हैं। हम चाहते हैं कि यह संबंध ऐसे ही बने रहें। मेरे सहयोगी मंत्री जयशंकर के साथ अच्छे संपर्क हैं और हम हमेशा अपने विचार साझा करते हैं। हमारे व्यक्तिगत संबंध भी बहुत अच्छे हैं।'

ये भी पढ़ें- 'मोदी HUG, दोस्त से बढ़कर भाई': इस्राइली संसद में नेतन्याहू ने पढ़े पीएम मोदी के नाम के कसीदे; क्या-क्या कहा?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed