Live
West Asia Tension LIVE: ईरान ने अमेरिका पर लगाया धोखा देने का आरोप, कहा- झूठे आरोप लगाकर किए हमले
{"_id":"6a4ea81a35c883c4d70d08ff","slug":"west-asia-tension-live-update-iran-us-war-hormuz-strait-centcom-strikes-irgc-tehran-trump-pezeshkian-araghchi-2026-07-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Tension LIVE: ईरान ने अमेरिका पर लगाया धोखा देने का आरोप, कहा- झूठे आरोप लगाकर किए हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM IST
खास बातें
West Asia Tension LIVE Update: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन हमलों की पुष्टि की है। इसके जवाब में ईरान ने भी कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस ने ईरान को सख्त चेतावनी दी और कही कि अगर जहाजों पर हमले नहीं रुके या होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी सेना और भयानक जवाबी कार्रवाई करेगी। पश्चिम एशिया तनाव से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:17 PM, 09-Jul-2026
ईरान ने अमेरिका पर लगाया धोखा देने का आरोप, कहा- झूठे आरोप लगाकर किए हमले
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर धोखा देने और युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया। ईरान ने कहा कि अमेरिकी हमले में उसके दो रेलवे ब्रिज को नुकसान हुआ। ईरान ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों पर हमले का आरोप लगाकर हमला बोला, जबकि ये आरोप झूठे हैं। ईरान ने ये भी कहा कि अमेरिका की कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और युद्धविराम समझौते का खुला उल्लंघन है।01:30 PM, 09-Jul-2026
लंबा खिंच सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध
मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ लंबे युद्ध की तैयारी कर रही है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, यह युद्ध हफ्तों से लेकर महीनों तक खिंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हाल के युद्धविराम के दौरान बड़ी संख्या में तेल टैंकर होर्मुज से निकले, जिसके चलते अमेरिका के पास मौका है कि वह थोड़ा लंबे समय तक हमलों को जारी रख सकता है।
विज्ञापन
01:24 PM, 09-Jul-2026
ईरान में अमेरिकी हमलों में 14 की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे। हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
12:30 PM, 09-Jul-2026
खामेनेई की अंतिम यात्रा में कर्बला में उमड़ा जनसैलाब
खामेनेई का जनाजा
- फोटो : पीटीआई
12:19 PM, 09-Jul-2026
बहरीन पर ईरान के हमले जारी
बहरीन की सेना ने कहा है कि उनके एयर डिफेंस ने ईरान के कई हवाई हमलों को नाकाम कर दिया है। ईरान ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए थे।अमेरिका के हमले में ईरान में 78 लोग घायल
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के हमले में ईरान में 78 लोग घायल हुए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 47 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
11:59 AM, 09-Jul-2026
ईरान युद्ध फिर भड़कने के बीच बोले पीएम मोदी- बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कहा कि आज दुनिया में कई संघर्ष चल रहे हैं और अस्थिरता का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी संघर्ष सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 09-Jul-2026
अमेरिकी हमले में तीन की मौत, कई घायल
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने गुरुवार को एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के पश्चिमी हिस्से में अमेरिकी हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, खुजेस्तान में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए डिप्टी गवर्नर वलीओल्लाह हयाती ने पत्रकारों को बताया कि अहवाज शहर के बाहरी इलाके में अमेरिकी हमले में तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
10:33 AM, 09-Jul-2026
होर्मुज के पास अब भी 9 भारतीय जहाज मौजूद
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के नौ जहाज अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य मौजूद हैं। इन जहाजों पर कुल 198 भारतीय नाविक सवार हैं। शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, सभी भारतीय जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी जहाज पर हमला नहीं हुआ है। शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद से मंगलवार तक भारत से जुड़े 50 भारतीय और विदेशी ध्वज वाले जहाज, जिनमें भारत के लिए माल ले जाया जा रहा था, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित होकर गुजर चुके हैं।06:29 AM, 09-Jul-2026
ईरानशाह एयरपोर्ट पर हमला, एक दमकलकर्मी की मौत
अल जजीरा ने ईरानी राज्य समाचार एजेंसी 'IRNA' के हवाले से बताया कि दक्षिण-पूर्वी ईरान के ईरानशाह हवाई अड्डे पर हुए हमले में ऑन-ड्यूटी दमकलकर्मी की मौत हो गई। स्थानीय गवर्नर के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे शहर में चार जोरदार धमाके सुने गए। जांच में सामने आया कि मिसाइलें/गोले हवाई अड्डे के उड़ान सुविधा भवन और मौसम स्टेशन पर गिरे, जिससे दोनों संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।03:27 AM, 09-Jul-2026