फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi australia visit top highlights trade pact investment ceo forum defence

PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलियाई निवेशक भारत में 50 करोड़ डॉलर निवेश करेंगे, PM मोदी के दौरे की बड़ी बातें

Thu, 09 Jul 2026 11:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2026 11:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया में हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से भारत में निवेश की अपील की और एआई, स्वच्छ ऊर्जा और खनन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की मांग की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का सहयोग दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगा। 

विज्ञापन
pm modi australia visit top highlights trade pact investment ceo forum defence
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सीईओ, बिजनेस लीडर्स, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निवेशक और अग्रणी विश्वविद्यालयों को कुलपति शामिल हुए। सीईओ फोरम के साथ ही पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को भी संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की विकास गाथा के बारे में बताया और ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया, भारत में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा

  • ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर ने गुरुवार को घोषणा की कि वे भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष में 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश करेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियनसुपर की इस घोषणा का स्वागत किया। यह निवेश सात साल पहले एलान किए गए 24 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर निवेश से अलग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से एआई, फिनटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपील

  • पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से भारत में स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, खनन, बुनियादी ढांचे के निर्माण, शहरी विकास, विमानन, रसद, उन्न प्रोद्योगिकी, एआई, फिनटेक, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था में निवेश की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विशाल आकार और ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 
  • पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट और ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्राकृतिक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक भी है और आवश्यक भी है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, बीते वर्षों में हमने दोनों देशों की क्षमताओं के साथ भविष्य की साझेदारी का एक मजबूत ढांचा तैयार किया है। साल 2022 में रिकॉर्ड समय में किए गए ईसीटीए समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त हुई है। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात दोगुना हुआ है। इसके साथ ही दोनों देशों के व्यवसायों को नए बाजार पहुंच का लाभ मिला है।
विज्ञापन

स्टेट टू स्टेट निवेश की संभावनाएं

  • कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सेल्फी भी ली। अल्बानीज के साथ औपचारिक मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते पर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित भी करेंगे। 
  • पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों से कहा कि दोनों देशों की साझेदारी सिर्फ राजधानियों और कुछ शहरों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि हर राज्य और छोटे-बड़े शहरों तक फैलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में पोर्ट, बंदरगाह, सड़क, रेलवे, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। 
  • पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते पर भी बातचीत हो सकती है। 

भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया

  • पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा 2022 में इकॉनोमिक कॉपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट से व्यापार का दायरा बहुत बढ़ा है। हम इनोवेशन, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की दिशा में लगातार सहयोग कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आज हमने एक अहम समझौता किया है, इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई का रास्ता खुलेगा और हमारे क्लीन एनर्जी के संकल्प को नई दिशा मिलेगी। यह हमारे क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को बल मिलेगा। 

रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया

  • पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा 2022 में इकॉनोमिक कॉपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट से व्यापार का दायरा बहुत बढ़ा है। हम इनोवेशन, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की दिशा में लगातार सहयोग कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आज हमने एक अहम समझौता किया है, इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई का रास्ता खुलेगा और हमारे क्लीन एनर्जी के संकल्प को नई दिशा मिलेगी। यह हमारे क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को बल मिलेगा। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि एआई पैक्ट की पहल की है। हम मिलकर क्रीटिकल मिनरल कॉरिडोर पर भी काम करेंगे। हिंद प्रशांत सिर्फ दो महासागरों का संपर्क नहीं है बल्कि ये हम दोनों देशों के साझा महत्वकांक्षाओं का भी प्रतीक है। सुरक्षा मुद्दे पर हमने एक अहम संयुक्त डिकलेरेशन जारी किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर से डिफेंस स्टार्टअप और इंडस्ट्री को जोड़ने पर काम करेंगे। इससे हिंद प्रशांत में हमारे साझा प्रयासों को बल मिलेगा। हम शिप बिल्डिंग और रिपेयर और  मेंटिनेंस में भी मिलकर आगे बढ़ेंगे। 
  • पीएम मोदी ने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया मानते हैं कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए चुनौती है। इसलिए आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई साझा है और अटूट है। हमारा ये भी मानना है कि विश्व में चल रहे युद्धों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही संबंध है। पूरे हिंद प्रशांत क्षेत्र में हम मिलकर शांति, स्थिरता, नौवहन की आजादी और नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करेंगे। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया संबंधों की सबसे मजबूत पहलू लोगों का लोगों से जुड़ाव है। ऑस्ट्रेलिया, भारतीय छात्रों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन है, हमारे नागरिक ऑस्ट्रेलिया के विकास में योगदान दे रहे हैं। हम छात्रों और कॉलेजों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाते रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed