{"_id":"65008dcc24f0f2a9e30db586","slug":"agar-malwa-news-abvp-workers-blocked-road-with-many-demands-including-recognition-of-law-college-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: विधि कॉलेज की मान्यता दिलाने सहित कई मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: विधि कॉलेज की मान्यता दिलाने सहित कई मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में एबीवीपी ने विधि कॉलेज की मान्यता दिलाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को दो घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ABVP कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगर-मालवा में विधि कॉलेज की मान्यता दिलाने, गर्ल्स कॉलेज खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छावनी नाका चौराहे पर चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम के चलते नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पंहुचे एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने और चक्का जाम करते रहे। करीब दो घंटे तक छात्रों ने हाइवे पर जाम लगाकर रखा।
Trending Videos
बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्रों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने की बात भी कही गई। लेकिन छात्र कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को मौके पर बुलाने पर अडे रहे। समझाइश के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने बलपूर्वक छात्रों को पुलिस वाहन में बैठाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि कॉलेज है पर मान्यता नहीं
जिला मुख्यालय पर तीन साल पहले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव द्वारा विधि कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गई थी और पुराने नेहरू कॉलेज में विधि कॉलेज खोला भी गया। यहां कई छात्रों ने एडमिशन भी ले लिया, लेकिन बाद में छात्रों को पता चला कि विधि कॉलेज खोला तो गया लेकिन इसे मान्यता नहीं मिली। ऐसे में सैकड़ों छात्रों का जीवन अंधकार मय हो गया।

कमेंट
कमेंट X