{"_id":"6aa8b6cea536ebe38a02fada","slug":"mp-bjp-president-nitin-nabin-to-visit-mp-on-pm-modi-s-birthday-events-to-be-held-in-mandsaur-indore-and-uj-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17-18 सितंबर को MP में, इंदौर-उज्जैन में होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17-18 सितंबर को MP में, इंदौर-उज्जैन में होंगे कई कार्यक्रम
Tue, 15 Sep 2026 08:48 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:48 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे इंदौर में स्वामित्व योजना की नई पंजीयन प्रक्रिया शुरू करेंगे और उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : @ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नबीन का मध्यप्रदेश का यह पहला दौरा है। नबीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 बजे गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की जा रही है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश के 7,500 मेधावियों को CM मोहन देंगे ई-स्कूटी, 19 सितंबर को भोपाल में होगा बड़ा कार्यक्रम
रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे
इंदौर के बाद नबीन उज्जैन पहुंचेंगे। शाम 6:45 बजे वे रामघाट पर शिप्रा आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। उज्जैन में बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। इसके बाद रात 8 बजे नबीन रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: PM मोदी के जन्मदिन से MP में शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे दीप
18 सितंबर को महाकाल के दर्शन
नबीन 18 सितंबर को सुबह 4:05 बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।