{"_id":"66ba36d14b7c374845044f73","slug":"ashoknagar-grp-jawan-accused-of-assaulting-disabled-person-outside-guna-railway-station-complaint-lodged-asp-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: गुना रेलवे स्टेशन के बाहर दिव्यांग के साथ मारपीट का GRP जवान पर लगा आरोप, ASP से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: गुना रेलवे स्टेशन के बाहर दिव्यांग के साथ मारपीट का GRP जवान पर लगा आरोप, ASP से की शिकायत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
अशोकनगर जिले की पूजा कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग के साथ गुना रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट हुई है। यह मारपीट जीआरपी के जवानों द्वारा की गई है, जिसके कारण से उसके शरीर पर पीटने के निशान बन गए हैं।
पीड़ित दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अशोकनगर के पूजा कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग के साथ गुना रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट हुई है। यह मारपीट जीआरपी के जवानों द्वारा की गई है, जिसके कारण से उसके शरीर पर पीटने के निशान बन गए हैं। सोमवार शाम के समय परिवार के लोग उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय लेकर पहुंचे, जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करवाने का आवेदन दिया।
Trending Videos
बता दें कि घायल का नाम हरीराम पुत्र लटूरा अहिरवार उम्र 50 साल निवासी पूजा कॉलोनी है। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह लोग ग्वालियर गए हुए थे। वहां से लौट के वापस अपने घर के लिए आ रहे थे। रविवार रात के समय ग्वालियर-इंदौर ट्रेन से गुना उतरे और अशोकनगर की ओर आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी उसका पति हरिराम बीड़ी पीने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर चला गया और गलती से जीआरपी क्वॉर्टर के पास पहुंच गया। इसी दौरान वहां पर दो जवानों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिसके बाद उसे पड़कर रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे। जहां पर कहा कि यह लोगों के घरों में घुस रहा था, इसके बाद उन लोगों को ट्रेन में बैठाकर अशोकनगर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उस वक्त उसे लगा कि उसके हाथों पर ही निशान है। गुना से ट्रेन चलते ही वह बेहोश हो गया, जिसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसके कपड़े उतार कर देखे तो उसकी पीठ पर कंधे हाथ लाल पड़ रहे थे। घायल ने परिवार के लोगों को बताया कि उसके साथ बेल्टों से बेरहमी से दो लोगों ने पिटाई की और वहीं लोग स्टेशन छोड़कर गए थे। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। यह लोग देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आवेदन को देहात पुलिस को दे दिया है। घटना गुना की है। जीआरपी के जवानों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X