{"_id":"69d3bade5af06d9df008af31","slug":"three-minor-friends-who-went-to-take-a-bath-died-a-painful-death-by-drowning-in-a-pond-ashoknagar-news-c-1-1-noi1454-4133002-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: नहाने गए तीन नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत, छुट्टियां बिताने आए थे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: नहाने गए तीन नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत, छुट्टियां बिताने आए थे गांव
Mon, 06 Apr 2026 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:04 PM IST
सार
अशोकनगर जिले में दुखद हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में जाने से संतुलन बिगड़ा। एसडीआरएफ की मदद से शव निकाले गए। घटना से परिवारों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र से हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां नई सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मयंक रघुवंशी (16), देव रघुवंशी (16) और ओम रघुवंशी (15) गांव से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। तीनों दोस्त अलग-अलग बाइक से वहां पहुंचे थे और मौज-मस्ती के बीच पानी में उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय अचानक वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते तीनों पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जल्लाद बना बेटा: लाचार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, उसकी सेवा करते-करते थके बेटे की खौफनाक करतूत
विज्ञापन
उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई और घबराहट के कारण वे सफल नहीं हो सके। डर के कारण बाकी लड़के तुरंत गांव लौटे और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन सीमित संसाधनों और तालाब की अधिक गहराई के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद नई सराय थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए एसडीआरएफ की मदद ली गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से तीनों किशोरों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के परिजनों के अनुसार, मयंक रघुवंशी कक्षा 9वीं का छात्र था और पढ़ाई के लिए गुना में रहता था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह हाल ही में गांव लौटा था। वहीं ओम रघुवंशी कक्षा 8वीं में पढ़ता था और वह भी गुना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। देव रघुवंशी कक्षा 8वीं का छात्र था और नई सराय में ही पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि देव को तैरना नहीं आता था और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा तथा तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था। इस दर्दनाक घटना के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक बच्चों की हंसी-खुशी गूंज रही थी, वहां अब सन्नाटा छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।
