{"_id":"69d0716103c6744c0102ce17","slug":"mp-weather-today-4-weather-systems-active-in-mp-storm-and-rain-alert-in-45-districts-hail-in-many-places-i-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में मौसम का डबल अटैक,ओले-आंधी के बीच गिरी पारा,बिजली गिरने से 4 मौत, 45 जिलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में मौसम का डबल अटैक,ओले-आंधी के बीच गिरी पारा,बिजली गिरने से 4 मौत, 45 जिलों में अलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में मौसम राहत नहीं, आफत बनकर आया है। ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में गिरावट ने मौसम को और अस्थिर बना दिया है। अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है। एक तरफ तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, तो दूसरी ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार शाम बैतूल और ग्वालियर में तेज ओलावृष्टि हुई। बैतूल के मुलताई क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे सड़कें सफेद नजर आने लगीं। ग्वालियर में भी शाम 4 बजे अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ ओले गिरे। सिवनी और रीवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। कई जगहों पर तापमान में 2 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन मौसम खतरनाक बना रहा।
तापमान में गिरावट, गर्मी पर ब्रेक
भोपाल: 35.2°C
इंदौर: 33.8°C
ग्वालियर: 34.4°C
जबलपुर: 34.4°C
उज्जैन: 33.5°C
सतना: 30.9°C
सिवनी: 29.0°C
चार सिस्टम ने बदला प्रदेश का मौसम
प्रदेश इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ लाइन से बने मजबूत सिस्टम की चपेट में है। दरअसल, प्रदेश के बीचोंबीच एक टर्फ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी टर्फ ऊपरी स्तर पर सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बने हुए हैं। इन चारों सिस्टम के संयुक्त असर से पिछले चार दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 20 से ज्यादा जिलों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला।
अगले 24 घंटे में 45 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल और ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में रोजाना 30 से 35 जिलों में मौसम अचानक बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।
यह भी पढ़ें- MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार
50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिन यानी 7 अप्रैल तक तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में हवा की अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।
7 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
प्रदेश में मौसम की गतिविधियां अभी खत्म नहीं होंगी। 7 अप्रैल से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 10 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें-5 सेकंड में कई बार प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा
इसके बाद शुरू होगा गर्मी का तेज दौर
मौसम सिस्टम के आगे बढ़ते ही प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगेगा। महीने के आखिरी सप्ताह तक ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और नौगांव-खजुराहो जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।दतिया, मुरैना, श्योपुर, बड़वानी, खरगोन और धार जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। दरअसल, अप्रैल में प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाएं चलती हैं, जिससे यहां भीषण गर्मी पड़ती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X