{"_id":"6853dd6899d2403933032bd8","slug":"traumatic-accident-in-moyle-ukwa-contract-worker-dies-management-accused-balaghat-news-c-1-1-noi1218-3076570-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat News:खदान में श्रमिक की मौत,परिवार का आरोप, समय पर नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat News:खदान में श्रमिक की मौत,परिवार का आरोप, समय पर नहीं दी सूचना
न्यूज डेस्क अमर उजाला बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन

खदान में मृतक श्रमिक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालाघाट जिले के मॉयल उकवा खदान में एक हृदय विदारक घटना हुई। इसमें एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। यह हादसा फर्स्ट सर्किल के सेकंड लेवल में सुबह की शिफ्ट के दौरान हुआ। मृतक की पहचान विनय खंडेश्वर (25) के रूप में हुई है, जो सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में पंप कर्मी के तौर पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, विनय का काम केवल पंप को चालू और बंद करना था। सुबह करीब 9 बजे जब वह पंप शुरू कर रहा था, उसी दौरान वह पंप के बेल्ट और पंखे की चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक विनय के भाई विशाल खंडेश्वर ने खदान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विशाल का कहना है कि प्रबंधन ने उन्हें विनय की मौत की सूचना नहीं दी। उनका आरोप है कि विनय को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजनों को बाहर भेजकर उसे स्ट्रेचर पर लादा गया और मॉयल की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें-मुठभेड़ में मारी गई महिला समेत 2 नक्सलियों की पहचान, 14-14 लाख का था इनाम, यहां के रहने वाले थे
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटले ने भी इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं। पटले का कहना है कि जिस एम्बुलेंस में विनय को ले जाया गया, उसमें लगा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के मुंह पर ऑक्सीजन मास्क सिर्फ दिखावे के लिए रखा गया था। पटले का मानना है कि यह सब श्रमिकों को किसी भी संभावित आंदोलन से रोकने के लिए किया गया। इस घटना ने मॉयल उकवा खदान में श्रमिकों की सुरक्षा और प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Trending Videos