पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   drunken husband came to stop the movement, the wife taught a lesson: tied to a pole, pasted tape on the mouth;

MP: पत्नी ने शराबी पति को खंभे पर रस्सी से बांधा, फिर मुंह पर टेप चिपकाकर पीटा भी; आंदोलन में डाल रहा था खलल

Wed, 01 Jul 2026 02:36 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

बालाघाट में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे महिलाओं के आंदोलन के बीच एक महिला ने अपने शराबी पति को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके मुंह पर टेप लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
drunken husband came to stop the movement, the wife taught a lesson: tied to a pole, pasted tape on the mouth;
जब शराबी पति बना सिरदर्द, पत्नी ने खंभे से बांधकर निकाला समाधान! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट में शराब की लत और शराब दुकान के विरोध का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे महिलाओं के आंदोलन के बीच एक महिला ने अपने ही शराबी पति को बिजली के खंभे से बांध दिया। इतना ही नहीं, उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया ताकि वह धरना स्थल पर हंगामा न कर सके। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


घटना जिले के बुढ़ी क्षेत्र की है। यहां आबादी के बीच संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं पिछले कई दिनों से लगातार धरना दे रही हैं। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान खुलने के बाद क्षेत्र में शराबियों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन


आए दिन नशे में धुत लोग सड़क पर विवाद करते हैं, महिलाओं और युवतियों से अभद्र व्यवहार करते हैं और परिवारों में घरेलू कलह बढ़ रही है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, इसलिए महिलाओं ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में पहुंचा, महिलाओं को धमकाने लगा
सोमवार को आंदोलन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा था। तभी एक महिला का पति शराब के नशे में धरना स्थल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने पहले आंदोलन का विरोध किया, फिर महिलाओं से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते वह गाली-गलौज पर उतर आया और महिलाओं को धरना समाप्त करने की बात कहने लगा।

उसकी हरकतों से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी शराब पीकर घर और मोहल्ले में विवाद करता रहा है। उसकी पत्नी लंबे समय से उसकी शराब की आदत से परेशान थी। जब उसने आंदोलन में भी व्यवधान डालना शुरू किया तो पत्नी का धैर्य जवाब दे गया।

पत्नी बोली- आज नहीं करने दूंगी हंगामा
महिला ने आसपास मौजूद महिलाओं की मदद से पति को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया गया। पति लगातार बोलने और विरोध करने की कोशिश करता रहा तो उसके मुंह पर टेप भी चिपका दिया गया। कुछ देर तक वह उसी हालत में खंभे से बंधा रहा और आसपास मौजूद लोग यह दृश्य देखते रहे।

इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर मौजूद दिखाई दे रही हैं, जबकि व्यक्ति खंभे से बंधा नजर आ रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खंभे से बंधे व्यक्ति को मुक्त कराया और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी भी जुटाई। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

महिलाएं बोलीं- आश्वासन नहीं, अब कार्रवाई चाहिए
धरने में शामिल मंजीता सोनवाने ने कहा कि महिलाएं कई दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग कर रही हैं, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी महिलाएं धरने पर बैठीं और अब बारिश शुरू होने के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जब तक शराब दुकान को रिहायशी इलाके से हटाकर दूसरी जगह नहीं ले जाया जाएगा, तब तक महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी। यह लड़ाई पूरे गांव के परिवारों और बच्चों के भविष्य के लिए लड़ी जा रही है।

शराब की लत बनी परिवारों की परेशानी
आंदोलन में शामिल महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। मजदूरी करने वाले लोग अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। घरेलू हिंसा और झगड़ों की घटनाएं भी बढ़ी हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शराब दुकान हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।


ये भी पढ़ें- Rajasthan Bus Accident:  'मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके', यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक

वीडियो बना चर्चा का विषय
मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में इसकी चर्चा शुरू हो गई। एक ओर लोग पत्नी के इस कदम को शराब की लत से उपजी मजबूरी बता रहे हैं, तो दूसरी ओर सार्वजनिक स्थान पर पति को बांधने की घटना को लेकर भी बहस छिड़ गई है। फिलहाल प्रशासन की नजर अब आंदोलन और शराब दुकान को लेकर उठ रही मांगों पर भी टिकी हुई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed