सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   12 workers returning home from work were injured in road accident one dead

Barwani News: देर रात हुए सड़क हादसे में घर लौट रहे 12 मजदूर घायल, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि थेंचा और पलवट के बीच बेरी नदी के आगे एक हादसा हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर या किसी अन्य वाहन मजदूरों से भरे पिकअप की टक्कर हुई है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, बाकी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

12 workers returning home from work were injured in  road accident one dead
देर रात हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र थेंचा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मजदूरों से भरा पिकअप सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गया। हादसे में पिकअप में बैठे 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। पांच घायल मजदूरों को पाटी और 6 को सिलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मजदूर का शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पाटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार पाटी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सिलावद थाना क्षेत्र के ग्राम थेंचा में कुआंखड़ नदी के किनारे मोड़ पर देर रात एक पिकअप सिलावद की तरफ से मजदूरों को लेकर उनके घर पलवट की ओर आ रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी, हादसे में पिकअप में बैठे मजदूर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सभी 12 मजदूर घायल हो गए। हादसे में घायल हुए 6 मजदूरों को पाटी और 6 मजदूरों को सिलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्प्ताल पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो गई। वहीं पाटी अस्पताल से 4 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां एक अंधा मोड़ है, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। घटना सिलावद थाना क्षेत्र की थी, लेकिन सूचना मिलते ही पाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में युवक रितेश पिता भाव सिंह निवासी पलवट की मौत हुई है। शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि थेंचा और पलवट के बीच बेरी नदी के आगे एक हादसा हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर या किसी अन्य वाहन मजदूरों से भरे पिकअप की टक्कर हुई है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, बाकी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 देर रात हुआ सड़क हादसा

देर रात हुआ सड़क हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed