सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   44 girls of Kasturba Kanya Hostel of Barwani fall ill 10 admitted to district hospital

MP News: बड़वानी के सरकारी हॉस्टल में रह रहीं 44 लड़कियां बीमार, 10 का गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Jul 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवयानी अहरवाल ने बताया कि शनिवार को निवाली के कस्तूरबा कन्या आश्रम में रहने वाले करीब 44 लड़कियों ने उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की। 10 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कर लिया और अन्य को छुट्टी दे दी गई। 

44 girls of Kasturba Kanya Hostel of Barwani fall ill 10 admitted to district hospital
अस्पताल में भर्ती लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक सरकारी छात्रावास में रहने वाली 40 से अधिक लड़कियां बीमार हो गईं। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 10  लड़कियों को गंभीर हालत होने पर भर्ती कर लिया गया है।  

Trending Videos


जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवयानी अहरवाल ने बताया कि शनिवार को निवाली के कस्तूरबा कन्या आश्रम में रहने वाले करीब 44 लड़कियों ने उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से बीमार 10 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कर लिया और अन्य को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 10 में से पांच लड़कियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बीमार पड़ने का कारण जानने के लिए हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, छात्रावास के पानी और भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि यह पता लगया जा सके कि कहीं खाने और पानी के कारण तो यह लड़कियां बीमार नहीं हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed