{"_id":"66b6dcb9f3fd394573012b3f","slug":"a-cunning-woman-cheated-a-farmer-of-rs-1-crore-32-lakhs-regarding-the-purchase-of-land-barwani-news-c-1-1-noi1224-1982055-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: जमीन बेचने के नाम पर किसान से एक करोड़ 32 लाख की ठगी, शातिर महिला ने रुपये लेकर किसी और को बेच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: जमीन बेचने के नाम पर किसान से एक करोड़ 32 लाख की ठगी, शातिर महिला ने रुपये लेकर किसी और को बेच दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी नगर के वार्ड 10 में रहने वाले किसान ने बताया कि सजवानी गांव में 6 एकड़ जमीन एक महिला से खरीदी थी। लेकिन, बाद में उसने वह जमीन अन्य लोगों को बेच दी। आरोपी महिला अब उसके एक करोड़ 32 लाख रुपये भी वापस नहीं कर रही है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्रामीण अंचल में जमीन खरीदी को लेकर एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप एक महिला पर लगा है, जिसने अपनी जमीन बेचने को लेकर एक किसान से एक करोड़ 32 लाख रुपये ले लिए, लेकिन फिर वही जमीन किसी और को बेचने की तैयारी कर ली। अब किसान ने न्याय के लिए पुलिस से फरियाद की है। पुलिस ने आरोपी महिला ठग के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
दरअसल, बड़वानी जिले के ग्राम सजवानी के किसान सुरेश पिता मांगीलाल को जब पता लगा कि सजवानी में उनके खेत के आसपास महिला जेनब पिता शब्बीर अपनी जमीन बेच रही है। इसे लेकर उन्होंने जैनब से बात की और जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। दोनों के बीच सहमति बनने पर जमीन का सौदा तय हुआ और लिखा पढ़ी करने के बाद पैसे भी दे दिए गए। लेकिन, अब सुरेश को न तो जमीन मिल रही है और न ही उसका दिया पैसा वापस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं किसान का आरोप है कि महिला ठग ने वह जमीन भी किसी और को बेच दी। आखिर में परेशान होकर वह कोतवाली थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। बड़वानी नगर के वार्ड 10 में रहने वाले किसान सुरेश पिता मांगीलाल काग ने बताया कि ग्राम सजवानी में 6 एकड़ जमीन का जैनब पिता साबिर हुसैन से एक करोड़ 32 लाख रुपए देकर खरीदी थी। इसके बाद जैनब ने उक्त 6 एकड़ जमीन अन्य लोगों को बेच दी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X