सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   A five year old innocent was taken away on the pretext of buying him ice-cream and brutally raped

Barwani: कुल्फी दिलाने के बहाने साथ ले जाकर पांच साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Barwani: बड़वानी जिले से इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम 5 साला बालिका के साथ एक आरोपी ने दरिंदगी की घटना अंजाम दी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण थाना अंतर्गत हुई इस घटना में आरोपी ने बालिका को कुल्फी दिलाने के बहाने साथ ले गया था।

A five year old innocent was taken away on the pretext of buying him ice-cream and brutally raped
घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम 5 साला बालिका के साथ एक आरोपी ने दरिंदगी की घटना अंजाम दी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण थाना अंतर्गत हुई इस घटना में आरोपी ने बालिका को कुल्फी दिलाने के बहाने साथ ले गया था। इधर मासूम के वापस नही लौटने पर उसके परिजनों ने बालिका की तलाश शुरू की।
Trending Videos


इस दौरान एक खेत में पीड़ित मासूम पड़ी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया और बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। वहीं इस घटना में पुलिस ने कई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य भी इकट्ठे किए हैं, जिसके चलते आरोपी को कठोरतम सजा दिलवाने की बात कही जा रही है। बता दें कि हाल ही के दिनों में जिले में यह लगातार तीसरी घटना सामने आई है, जिसके चलते कुछ लोगों ने शहर के कोतवाली थाना पर प्रदर्शन भी किया, जिन्हें पुलिस के द्वारा समझाइश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की स्थिति है खतरे से बाहर
वहीं बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना संज्ञान में आई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ते हुए बच्ची का इलाज करवाया गया है और बच्ची की स्थिति अभी ठीक है और खतरे से बाहर है। इसको लेकर प्रशासन की टीम भी लगी हुई है,  बच्ची के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वहीं आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। 

दिलवाई जाएगी कठोर से कठोरतम सजा
मीडिया से चर्चा में एसपी गहलोत ने कहा कि चूंकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके चलते काफी अहम वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। उन सभी साक्ष्यों को पुलिस टीम आगे की जांच में शामिल कर रही है, इन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की विवेचना काफी मजबूत बनाई जाएगी। 

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पहुंचे ग्रामीण

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पहुंचे ग्रामीण

 

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पहुंचे ग्रामीण

घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पहुंचे ग्रामीण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed