फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: All three Congress MLAs said - We are soldiers of the party, will always be together

Barwani: कांग्रेस के तीनों विधायक बोले- हम पार्टी के सिपाही, हमेशा साथ रहेंगे, कमलनाथ का BJP में जाना भी अफवाह

Sun, 18 Feb 2024 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 09:25 PM IST
सार

प्रदेश की राजनीति में जारी उथल पुथल का असर निमाड़ क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। यहां के बड़वानी जिले की चार विधानसभा में से तीन बड़वानी, सेंधवा और राजपुर में कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली पहुंचते ही निमाड़ से भी ये कयास लगाए जा रहे थे कि यहां के बड़वानी जिले के तीनों विधायक भी कमलनाथ के संपर्क में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Barwani: All three Congress MLAs said - We are soldiers of the party, will always be together
बड़वानी के तीनों विधायकों ने कहा है कि वे कांग्रेस में थे, और रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कमल के होने जा रहे कमलनाथ की अटकलों के बीच कांग्रेस के लिए सुकून देने वाली खबर निमाड़ के बड़वानी जिले से आ रही है। यहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक जीत कर आए हैं और ये तीनों कांग्रेसी विधायक फिलहाल कांग्रेस के होकर रहेंगे। ऐसा इनका कहना है। विधायक राजन मंडलोई ने ऐसी सभी खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि हम तो कांग्रेस के सिपाही हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इनके भी भाजपा में जाने की चर्चा क्षेत्र में सुबह से ही चल रही थी। 
विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति में जारी उथल पुथल का असर निमाड़ क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। यहां के बड़वानी जिले की चार विधानसभा में से तीन बड़वानी, सेंधवा और राजपुर में कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली पहुंचते ही निमाड़ से भी ये कयास लगाए जा रहे थे कि यहां के बड़वानी जिले के तीनों विधायक भी कमलनाथ के संपर्क में बने हुए हैं। ये भी उनके साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। हालांकि यहां के तीनों विधायकों ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि हम तीनों विधायक ने एक दूसरे से बात की है।
विज्ञापन


तीनों विधायकों ने की आपस में बात
बड़वानी से कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कमलनाथ के विषय में जो खबरें चल रही हैं, वह निराधार हैं, और कोरी अफवाह हैं। कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे। विधायक मंडलोई ने दावा किया कि हम तीनों विधायकों ने आपस में बातचीत की है। लेकिन ऐसी कोई बात निकलकर सामने नहीं आई है। यहां तक की बाला बच्चन जो कमलनाथ के बेहद करीबी हैं, वह भी ऐसी किसी बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों नेता है कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित
जब विधायक मंडलोई से पूछा गया कि अगर कमलनाथ बीजेपी जॉइन करते हैं तो ऐसे में निमाड़ क्षेत्र के कौन कौन से विधायक उनके साथ जा सकते हैं। इस पर बड़वानी विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि जब महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा जॉइन की थी तब भी हमारे क्षेत्र से कोई भी विधायक उनके साथ टूट कर नहीं गया था। लेकिन अगर कोई नेता जाता भी है, तो भी हमारे तीनों नेता कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हैं, और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, और रहेंगे, साथ ही कांग्रेस पार्टी के लिए जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed