सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: Animal Husbandry Minister Prem Singh Patel's tongue slipped, video went viral on social media

Barwani: पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल की फिसली जुबान, गोवा के सीएम को बताया गुजरात का मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Barwani News: जुलवानिया में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल की जुबान कई बार फिसली, उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को गुजरात का सीएम बता दिया।

Barwani: Animal Husbandry Minister Prem Singh Patel's tongue slipped, video went viral on social media
पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को इंदौर की संभागीय जन आशीर्वाद यात्रा मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया पहुंची। यात्रा में शामिल होने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित खरगोन, बड़वानी और आसपास के कई दिग्गज बीजेपी नेता भी पहुंचे। तो वहीं, जुलवानिया में ही जन आशीर्वाद यात्रा के एक मंच से प्रदेश के कैबिनेट और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री पटेल की जुबान भाषण देते वक्त कई बार फिसली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग जमकर मंत्री की हंसी उड़ा रहे हैं।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान मंच से कैबिनेट और पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने उसी मंच पर बैठे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए गोवा के मुख्यमंत्री को गुजरात प्रदेश के मंत्री कहकर मंच से उनका परिचय करा दिया। इसके बाद मंच पर बैठे बीजेपी के सभी नेताओं के नाम लेने के बाद एक बार फिर से मंत्री की जुबान फिसली और उन्होंने कहा कि जैसे उनके पहले भाजपा नेता ओम भाई कह के गए की आखिरी आखिरी में जिताया, क्या मतलब निकला ऐसे जीतने से, जिसके बाद उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए अभी से हमको तैयारी करना है कि इस बार बहुत अच्छे वोटों से हराकर राजपुर का विधायक बनाकर भोपाल भेजना है। 

इस दौरान मंच पर बैठे नेताओं की तरफ इशारा करते हुए मंत्री ने कहा कि यही कहने के लिए ये सब लोग यहां पर आए हैं। मंत्री पटेल ने आगे कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि मध्यप्रदेश की जो सरकार है यह हम सब की सरकार है। उन्होंने कहा कि भगवान भी हमारे साथ है इसलिए बहुत अच्छी बारिश हुई है जबकि सब लोगों ने आस छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed