{"_id":"65d3550d60fc10ef0606b93e","slug":"barwani-drug-addict-son-stole-jewelery-worth-three-lakhs-from-his-own-house-now-behind-the-bars-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: नशेड़ी बेटे ने अपने ही घर से चुराए तीन लाख के जेवर, अब साथ देने वाले दोस्त के साथ गया सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: नशेड़ी बेटे ने अपने ही घर से चुराए तीन लाख के जेवर, अब साथ देने वाले दोस्त के साथ गया सलाखों के पीछे
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी के बृज विहार कॉलोनी में करीब 3 लाख के सोने के गहने चोरी के मामले में फरियादी के बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है। उसने नशे का शौक पूरा करने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की थी।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के बड़वानी में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी के मामले में चोर और कोई और नहीं बल्कि फरियादी का बेटा ही निकला। दरअसल फरयादी के बेटे को नशे के आदत है, इसलिए उसने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बेटे ने अपने ही घर से 3 लाख रुपए के गहने चुराए थे। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में NDPS के एक मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही वह बेल पर जेल से बाहर आया था।
बड़वानी पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया है। एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को सोने के गहने चोरी के मामले में सफलता मिली है। स्थानीय बृज विहार कॉलोनी में करीब 3 लाख के सोने के गहने चोरी के मामले में नशे का शौक पूरा करने वाले आरोपी दर्शन ने अपने दोस्त के साथ अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सघन जांच के दौरान दर्शन और उसके दोस्त जीतू उर्फ जितेंद्र यादव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। जिस पर दर्शन ने बताया कि नशा करने के लिए उसने अपने ही घर में सोने के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख के सोने के गहने बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इस तरह अंजाम दी गई घटना
बड़वानी थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि बृज विहार निवासी भावना कचनारे ने थाने आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी ने उनके घर पर चोरी और नकबजनी की वारदात के अंजाम दिया है। 15 फरवरी को वे घर से कहीं बाहर गए थे। 16 तारीख को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था, ओर घर का सामान बिखरा हुआ था। जिस पर से भावना कचनारे ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें अपने बेटे पर शक था, क्योंकि वह कुछ दिन पूर्व ही एक मामले में जेल से बेल पर छूट कर बाहर आया था। हमारी टीम और परिवार वालों ने उस पर नजर रखी। क्योंकि फरियादी के बेटे की हरकतें संदिग्ध थीं। जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने घर में चोरी कर सामान अपने ही दोस्त को बेच दिया था। हमने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गया माल भी बरामद हो गया है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X