सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: Eight country-made pistols along with 22 pistols seized from arms smugglers

Barwani: हथियार तस्करों से 22 पिस्टल सहित आठ देसी कट्टे हुए जब्त, पंजाब और बड़वानी पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी में पुलिस ने हथियारों के अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से करीब 6 लाख की 22 पिस्टल सहित आठ देसी कट्टे भी जब्त हुए हैं। 

Barwani: Eight country-made pistols along with 22 pistols seized from arms smugglers
बड़वानी पुलिस ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी में पुलिस ने हथियारों के अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से करीब 6 लाख की 22 पिस्टल सहित आठ देसी कट्टे भी जब्त हुए हैं। आरोपी बड़वानी से सस्ते दामों में हथियार खरीदकर उसे सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक तलाश कर पंजाब ले जाकर महंगे दामों में बेच देते थे। फिलहाल पंजाब पुलिस सहित बड़वानी पुलिस आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Trending Videos


बड़वानी जिले के थाना वरला प्रभारी दिनेश कुशवाह को मुखबिर से हथियारों की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भेरूघाट पर बाइक से जा रहे एक सिकलीगर सहित पंजाब के दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 20 पिस्टल जब्त किए। इसके बाद पुलिस ने सिकलीगर कुलदीप के घर जाकर तलाशी ली, जहां से दो पिस्टल सहित आठ देसी कट्टे और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग बड़वानी से सस्ते दामों में हथियार खरीद कर उसे सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक ढूंढते हुए पंजाब ले जाकर महंगे दामों में बेच देते थे। फिलहाल आरोपियों का रिकॉर्ड पंजाब पुलिस सहित बड़वानी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी वरला दिनेश कुशवाह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भेरू घाट साइड पंजाब के दो व्यक्ति और एक सिकलीगर बाइक से जा रहे हैं। इसके बाद उनकी घेराबंदी की गई और उन्हें पकड़ा गया। उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन पिता तिलक राज बताया, दूसरे ने अमन कुमार नाम बताया। यह दोनों पंजाब के निवासी हैं और उनके साथ एक सिकलीगर था, जिसका नाम नरेंद्र पिता कुलदीप था। इनसे पूछताछ कर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 20 पिस्टल जब्त हुए। इसके बाद सिकलीगर नरेंद्र के उमरटी स्थित घर जाकर दबिश दी गई तो तलाशी में उसके पास से दो पिस्टल और आठ देसी कट्टे सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण करने की सामग्री भी जब्त की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग बड़वानी से कम कीमत में हथियार खरीद कर पंजाब ले जाकर ऊंचे दामों में बेच देते थे।

सोशल मीडिया के जरिए तलाशते थे ग्राहक
पुलिस की समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है, और उनका मुखबिर तंत्र भी सक्रिय है । जैसे ही सूचना मिलती है तुरंत कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया वॉट्सएप और इंस्टाग्राम कॉलिंग के माध्यम से नए-नए ग्राहक ढूंढते हैं, और उन्हें लालच देते हैं कि तुम्हें सस्ते दामों पर हथियार मिल जाएंगे। इस आधार पर ग्राहक बनकर यहां से सस्ते दामों में हथियार खरीद कर उसे ऊंचे दामों में बेच देते हैं। अभी पकड़े गए आरोपियों की जांच जारी है और पंजाब पुलिस और बड़वानी पुलिस उनके रिकॉर्ड खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई में कुल 22 पिस्टल और 8 देसी कट्टे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इनके साथ ही एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed