{"_id":"65e5fbd0ed16e5807f0e583e","slug":"barwani-government-records-destroyed-due-to-unknown-reasons-in-fire-in-beo-office-of-pansemal-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: पानसेमल के BEO कार्यालय में अज्ञात कारणों से लगी आग से सरकारी रिकॉर्ड खाक, नुकसान का आकलन है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: पानसेमल के BEO कार्यालय में अज्ञात कारणों से लगी आग से सरकारी रिकॉर्ड खाक, नुकसान का आकलन है बाकी
Mon, 04 Mar 2024 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:20 PM IST
सार
बड़वानी जिले के पानसेमल नगर के दुर्गा मंदिर के समीप ही बने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के कार्यालय में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बड़वानी के पानसेमल स्थित सरकारी दफ्तर में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल नगर के एक सरकारी कार्यालय में देर शाम भीषण आग लग गई, जिसमें वहां रखा सारा शासकीय रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। हालांकि कुछ देर बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन भी फिलहाल नहीं हो पाया है तो वहीं आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पानसेमल नगर के दुर्गा मंदिर के समीप ही बने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के कार्यालय में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही पानसेमल नगर परिषद के दमकलकर्मियों की टीम ने तुरंत फ़ायर फाइटर वाहनों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के चलते बीईओ कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में रखी हुई कार्यालयीन सामग्री सहित पुस्तकें जलकर खाक हो गईं तो वहीं इससे हुए नुकसान का वास्तविक आकलन भी फिलहाल नहीं हो पाया है।