सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News Assistant teacher took bribe to sign seal on certificate

Barwani News: सहायक टीचर ने सर्टिफिकेट पर सील साइन करने के लिए ली थी रिश्वत, अब जाना होगा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Barwani News: सहायक शिक्षक ने सर्टिफिकेट पर सील साइन करने के लिए कोल्ड्रिंक की दुकान के बहार रिश्वत ली थी। अब शिक्षक को जेल जाना होगा।

Barwani News Assistant teacher took bribe to sign seal on certificate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के एक सहायक शिक्षक को छह साल पुराने रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट से सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अपने फैसले में आरोपी शिक्षक सलीम अहमद हनफी को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत चार साल की कैद सहित पांच हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

Trending Videos


बता दें कि साल 2017 में एक निजी स्कूल की मान्यता के ऑनलाइन किए गए आवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी की सील और साइन कराने की एवज में आरोपी ने स्कूल संचालक से दस हजार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद तीन हजार रुपये नकद लेकर बाकी सात हजार रुपये शहर की एक कोल्ड्रिंक दूकान के बाहर देने के बाद ही प्रमाण पत्र दिया था। उसी समय ट्रैप दल ने पकड़ कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। इस पूरे मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त बड़वानी एसएस अजनारे द्वारा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूल संचालक नमन सोनी का ग्राम ओझर में लोटस वैली स्कूल बन रहा था। नमन ने अपने स्कूल की ऑनलाइन मान्यता लेने हेतु आवेदन एजुकेशन पोर्टल पर किया था, जिस पर बड़वानी बीआरसी भायल ने नमन के स्कूल का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन मान्यता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था, जिसके बाद नमन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मान्यता प्रभारी सलीम हनफी से मिला। लेकिन उसने नमन के स्कूल के ऑनलाइन सर्टिफिकेट की कम्प्यूटर प्रिन्ट कापी बिना डीईओ के हस्ताक्षर व सील के उसे थमा दी, जिस पर नमन ने सलीम हनफी से सर्टिफिकेट की हस्ताक्षर व सील लगी हुई हार्ड कॉपी मांगी तो उसने आवेदक के स्कूल की मान्यता संबंधी सर्टिफिकेट की हस्ताक्षर व सील लगी हुई हार्ड कॉपी देने हेतु 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

यही नहीं उसने आवेदक पर दबाव बनाकर तीन हजार रुपये उसी समय ले भी लिए और बोला था कि बाकी रिश्वत राशि सात हजार रुपये लेकर आ जाना, तब ही सर्टिफिकेट की हस्ताक्षर व सील लगी हुई हार्ड कॉपी मिल पाएगी। निजी स्कूल संचालक नमन ने अपने कर्मचारी कन्हैया के मोबाइल से इस बारे में जब आरोपी सलीम हनफी के मोबाइल पर बात की, तो सलीम हनफी ने उससे लगातार बाकी के सात हजार रुपये की रिश्वत की मांग फोन पर की, जिसके बाद उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए नमन ने लोकायुक्त पुलिस को आवेदन पत्र दिया।

इसकी जांच कर लोकायुक्त पुलिस द्वारा 18 मई 2017 को ट्र्रैप दल का गठन किया गया, जिसके बाद ये सभी आरोपी द्वारा बताए गए स्थान बड़वानी के नये बस स्टैंड से थोड़ी दूर पहले पहुंचे। जहां पर आवेदक नमन आरोपी द्वारा बताए गए कोल्ड्रिंक की दुकान के बाहर पहुंचा और सात हजार रुपये आरोपी को दिए, जिसके बाद आरोपी ने आवेदक की स्कूल का सील एवं साइन किया हुआ मान्यता प्रमाण पत्र दिया। उसी समय आवेदक नमन के इशारा करते की लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed