सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   A government teacher was beaten up for carrying a soap box mistaking it to be a liquor box

Barwani: शराब की पेटी समझ साबुन की पेटी ले जा रहे शासकीय शिक्षक के साथ मारपीट, बचाने वाले को भी मारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Barwani: जिले में बाइक पर कपड़े धोने के साबुन की पेटी ले जा रहे एक शासकीय शिक्षक को शराब ठेकेदार के आदमियों ने जमकर धो डाला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के व्यक्तियों को शिक्षक के द्वारा शराब का परिवहन किये जाने का शक था, जिसके चलते उनपर जिले के ग्राम कल्याणपुरा के पास लाठी और डंडों से जानलेवा हमला किया गया।

A government teacher was beaten up for carrying a soap box mistaking it to be a liquor box
साबुन की पेटी दिखाते घायल शिक्षक
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले में शराब ठेकेदार के व्यक्तियों ने एक शासकीय शिक्षक के साथ ग्राम कल्याणपुरा के पास शराब की पेटी ले जाने के शक में लाठी, डंडों और पत्थर से जमकर मारपीट की। हमले में घायल हुए शिक्षक दिनेश मुजाल्दे घायल अवस्था में ही नगर के कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी कर अपनी बाइक से किराना समान लेकर कल्याणपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शराब कम्पनी सोम ग्रुप के शराब ठेकेदार राज के लोग बोलेरो वाहन से आए और शराब की पेटी से भरा बॉक्स समझ कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी ।
Trending Videos


वहीं इस दौरान घटना देख बीच बचाओ करने आए कल्याणपुरा के ही निवासी नरेंद्र चौहान के साथ भी ठेकेदार के लोगों ने मारपीट की। जबकि शिक्षक ने बताया कि वह तो केवल कपड़े धोने के साबुन का बॉक्स लेकर जा रहे थे, ना की शराब की पेटी, और उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को समझाया भी, की वे शासकीय शिक्षक हैं। लेकिन वे लोग फिर भी नहीं रुके और उनके साथ लगातार मारपीट करते रहे। इधर कोतवाली पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, तो वहीं पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बोले, पुलिस वालों के सामने मारा
वहीं घटना में घायल हुए कल्याणपुरा निवासी नरेंद्र चौहान ने बताया कि उनके साथ दारू ठेके वालों ने जमकर मारपीट की है। वे लोग शराब ठेकेदार राज यादव के आदमी थे, और वह तो अपने घर कल्याणपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोगों ने भैया को रोका कि उनके पास दारू है और उनके साथ मारपीट करने लगे थे और हमने उनको छुड़ाने की करे, तो वह लोग हमको भी मारने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed