{"_id":"69a5bddfcadc0aeae6099667","slug":"barwani-news-cm-listened-to-experiences-from-lakhpati-didis-national-players-and-advanced-farmers-gave-gift-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News:सीएम ने सुने लखपति दीदियों, नेशनल खिलाड़ियों और उन्नत किसानों से अनुभव, दी सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News:सीएम ने सुने लखपति दीदियों, नेशनल खिलाड़ियों और उन्नत किसानों से अनुभव, दी सौगातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: Dinesh Sharma
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार
मोहन यादव ने बड़वानी के नागलवाड़ी कार्यक्रम में लखपति दीदियों, खिलाड़ियों और किसानों से संवाद किया। ड्रोन खेती, एस्ट्रोटर्फ सुविधा, शूटिंग प्रशिक्षण व प्रोत्साहन राशि की घोषणा की तथा उन्नत कृषि व निर्यात आधारित उद्यमों की सराहना कर विकास योजनाओं पर जोर दिया।
सीएम मोहन यादव ने लखपति दीदियों, उन्नत किसानों से चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बड़वानी जिले के प्रबुद्धजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम की लखपति दीदियों, बड़वानी जिले के नेशनल खिलाड़ियों और उन्नत किसानों के अनुभव सुने और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रबुद्धजनों से भेंटकर कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, ग्रामीणजनों, किसानों, खिलाड़ियों सहित समाज के सभी वर्गों की प्रगति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मदद उपलब्ध करा रही है।
बड़वानी जिले के ग्राम भागसुर की सीमा नरगावे ड्रोन दीदी ने निमाड़ी बोली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने जैविक खेती और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लिया। अब वह अन्य महिलाओं को जैविक खेती करना सिखा रही है। सीमा ने बताया कि स्वसहायता समूह से जुड़कर उसकी आय में वृद्धि तो हुई ही है, साथ ही उसे एक नई पहचान भी मिली है। सीमा ने बताया कि वह गांव में ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव करती है जिससे घंटों का काम अब मिनिटों में होने लगा है और उसे नियमित रूप से आय भी प्राप्त हो रही है।
ये भी पढ़ें- नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; निमाड़ के विकास को नई रफ्तार
स्नेहा मोहनिया ने किया एस्ट्रोटर्फ की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध
मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए हॉकी की नेशनल खिलाड़ी सुश्री स्नेहा मोहनिया ने बताया कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल मिल चुका है। स्नेहा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बड़वानी में एस्ट्रोटर्फ की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
एयर राइफल शूटिंग की नेशनल खिलाड़ी वैष्णवी महुले ने भी की बात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर राइफल शूटिंग की नेशनल खिलाड़ी जुलवानिया निवासी सुश्री वैष्णवी महुले से भी चर्चा की और उसे राज्य स्तर की शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण दिलाने के लिए निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जुलवानिया में शूटिंग क्लब प्रशिक्षण केंद्र संचालन कर रहे प्रशिक्षक श्री नीरज को 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बालिकाओं की ट्रेनिंग के सराहनीय कार्य के लिए देने की घोषणा भी इस अवसर पर की।
ये भी पढ़ें- राजकीय गरिमा के साथ मनाया गया भगोरिया: जुलवानिया में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल, आधुनिक सब्जी मंडी की घोषणा
कृषक महेश पाटीदार ने किया संवाद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बड़वानी जिले के ग्राम घटवा निवासी उन्नत कृषक श्री महेश पाटीदार ने अपने उत्पाद "गुड़ की चाय" के बारे में बताया। पाटीदार ने बताया कि उन्होंने पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत 28 लाख रुपए का ऋण लिया था, जिसमें उन्हें 10 लाख रुपए का अनुदान भी मिला है। वर्तमान में श्री पाटीदार "गुड़ की चाय" के 500 क्विंटल के पैकेट प्रतिवर्ष बेच रहे हैं। भविष्य में एक हजार क्विंटल प्रतिवर्ष "गुड़ की चाय" के पैकेट बेचने का उनका लक्ष्य है। श्री पाटीदार ने बताया कि उनकी गुड़ की चाय के पैकेट विक्रय के लिए अमेजॉन एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री को अमोल महाजन ने केला उत्पादन की जानकारी दी
बड़वानी जिले के ही श्री अमोल महाजन ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को केला उत्पादन के अपने व्यवसाय के बारे में बताते हुए कहा कि वह पहले अमेरिका में जॉब करते थे, बाद में जॉब छोड़कर अपने देश में ही केला उत्पादन का स्टार्टअप शुरू किया। आज उनका केला उत्पादन दुबई, ईरान और इराक सहित विश्व के कई देशों में निर्यात हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने श्री महाजन कि इस उपलब्धि की प्रशंसा की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X