सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News: Interstate smuggler gang caught with drugs and weapons, along with father-son

Barwani News: ड्रग्स और हथियारों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गैंग पकड़ाई, बाप-बेटे सहित मां भी थी तस्करी में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Barwani News: बड़वानी पुलिस ने ड्रग और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। आरोपी पंजाब से ब्राउन शुगर लाकर हाईवे पर बेचते थे, वहीं यहां से हथियार ले जाकर पंजाब में बेचते थे।

Barwani News: Interstate smuggler gang caught with drugs and weapons, along with father-son
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और हथियारों की अंतरराज्यीय तस्कर गैंग को पकड़ा है। कुल चार लोगों की इस गैंग के सरगना पिता के साथ ही उसका पुत्र और पत्नी भी इसमें शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से करीब पौने पांच लाख रुपये कीमत की 120 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की गई है, तो वहीं दो पिस्टल, एक रिवाल्वर और सात देशी कट्टे सहित कुल 10 अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। तस्कर गैंग पंजाब से ब्राउन शुगर लाकर हाईवे पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेचती थी, जिसके बाद वापसी में बड़वानी से अवैध हथियार खरीद कर उसे पंजाब ले जाकर बेचती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos


बड़वानी के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी की मुखबिर से खबर मिलने पर, पुलिस टीम ने एबी रोड पर जा रही एक हुंडई कार को रोका। जिसमें से दो पुरुष जसवंत सिंह और अर्शदीप सिंह के साथ ही एक महिला राजविंदर कौर को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पुलिस ने उनके पास से 120 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं और पंजाब से ही ब्राउन शुगर लाकर बड़वानी में हाईवे पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों को चार हजार रुपये प्रति ग्राम के दाम से इसे बेच देते थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने बताया कि इसके साथ ही वे बड़वानी जिले से अवैध हथियार खरीद कर उसे वापस पंजाब जाकर बेच देते थे। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंत सिंह की निशानदेही पर घेराबंदी करते हुए उसके पुत्र हर सिमरन दीप सिंह को भी हिरासत में लिया। जिसके पास से 10 अवैध हथियार, जिनमें दो पिस्टल, एक रिवाल्वर और सात देशी कट्टे भी जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बेचते थे नशे की पुड़िया 
घटना की जानकारी देते हुए बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी, कि एबी रोड पर हुंडई कार से दो-तीन लोग आ रहे हैं, जो की अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना पर नागलवाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर कार को रोक कर उसमें से तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिनके नाम जसवंत सिंह, राजविंदर कौर और अर्शदीप सिंह हैं। एसपी गहलोत ने बताया कि यह तीनों ही पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं और इनके पास से मुखबिर की बताई सूचना के अनुसार 120 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की गई। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला है कि ये लोग पंजाब से ब्राउन शुगर लेकर आते थे और हाईवे पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों को 4000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से इसे बेच देते थे।

हथियार खरीद कर बेचते थे पंजाब में
बड़वानी एसपी गहलोत ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी में एबी रोड पर हुंडई कार से पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी जसवंत सिंह से मालूम चला कि इसका एक बेटा हर सिमरन दीप सिंह है। इसके बारे में भी पुलिस को कुछ सूचना मिली थी। उसे भी घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके पास से 10 अवैध हथियार भी बरामद किए गए। जिनमें सात देशी कट्टे हैं तो वहीं एक पिस्तौल और दो रिवाल्वर भी हैं। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों आरोपी बड़वानी जिले से कम कीमत में हथियार खरीद कर उन्हें पंजाब ले जाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed