सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News: Leopard hunted cow calf in Khetiya sub range

Barwani: खेतिया में बच्चों संग घूम रहे तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, ग्रामीणों ने की पिंजरे लगाने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jan 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

खेतिया सब रेंज में एक किसान के खेत में बछड़े के अवशेष मिलने के बाद फॉरेस्ट टीम ने निरीक्षण किया तो तेंदुए सहित उसके बच्चे के भी पैरों के निशान आसपास के क्षेत्र में मिले हैं।

Barwani News: Leopard hunted cow calf in Khetiya sub range
खेत में मिले तेंदुए के पैरों के निशान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया सब रेंज में तेंदुए और उसके बच्चों ने एक बछड़े के शिकार किया। यहां के एक किसान के खेत में बछड़े के अवशेष मिलने के बाद फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर फॉरेस्ट टीम को मौका मुआयना करने पर तेंदुए सहित उसके बच्चे के भी पैरों के निशान आसपास के क्षेत्र में मिले हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बच्चों के साथ घूम रहा तेंदुआ ज्यादा घातक हो सकता है, जिसे जल्द ही पिंजरा लगाकर पकड़ना चाहिए। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो पिंजरे लगे हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर अधिक पिंजरे लगाए जाएंगे।

Trending Videos


बड़वानी जिले के खेतिया सब रेंज में आने वाले ग्राम निसरपुर में वन्य प्राणी के शिकार की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां मेलन के निकट स्थित किसान दिनेश सोनिस के खेत में अज्ञात जंगली जानवर ने बछड़े का शिकार कर लिया, जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पगमार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तेंदुए सहित उसके बच्चे के घूमने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले माह भी पास ही कि श्रीकृष्ण गोशाला में पशुओं के शिकार करने की घटना हुई थी। वहीं पानसेमल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वन्य प्राणीयों के द्वारा पालतू पशुओं के शिकार की घटना बढ़ रही हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने यहां पिंजरा भी लगाया हुआ है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की ओर से सभी को सावधानी और सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी जा रही है।

तेंदुए के साथ उसका बच्चा भी घूम रहा 
इधर, जानकारी देते हुए स्थानीय किसान दिनेश सोनिस ने बताया कि गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की सुबह हम लोगों को मिली। फॉरेस्ट टीम आई और उन्होंने देखा कि यहां एक तेंदुआ है और उसके साथ एक बच्चा भी है। अब हमारी यही मांग है कि पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़ा जाए, क्योंकि पिछले एक महीने से दहशत चल रही है। 

आवश्यकता पड़ने पर लगाए जाएंगे पिंजरे
वहीं फॉरेस्ट के बीट प्रभारी और डिप्टी वन रेंजर राजू पाटिल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी प्रमोद गुजर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। खेतिया सब रेंज में मौका मुआयना करने पर पाया गया कि तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार दिया है। जिसका मौका पंचनामा बनाया गया था और पशु मालिक के बयान लिए गए थे। वरिष्ठ कार्यालय और रेंजर को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed