सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News: Leopards hunted the goats kept in the enclosure, the villagers chased them away.

Barwani: बाड़े में बंद बकरियों का तेंदुओं ने किया शिकार, फिर कपास की फसलों के बीच छिपे, ग्रामीणों ने भगाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Barwani News: बड़वानी के पाटी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में बकरियों के शिकार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एक बाड़े में 12 बकरियां बंद थी, जिनका किसी वन्यजीव ने शिकार किया, वहीं क्षेत्र में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं।

Barwani News: Leopards hunted the goats kept in the enclosure, the villagers chased them away.
बकरियों के शिकार के बाद यहीं छिपे थे तेंदुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले के जंगलों से सटे पाटी के ग्रामीण क्षेत्र में 12 बकरियों के शिकार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण के बाड़े में बंद 12 बकरियों पर देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुबह आसपास के क्षेत्र में देखने पर आठ बकरियों के शव पड़े मिले, तो वहीं चार बकरियां अब भी लापता बताई जा रही हैं। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आस पास के कपास के खेतों में खोजबीन की, तो वहां छिप कर बैठे दो तेंदुओं को भी उनके द्वारा भगाया गया। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है, तो वहीं उन्हें सर्चिंग में तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। इधर ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें इसका मुआवजा दिया जाए।
Trending Videos


बड़वानी जिले के पाटी क्षेत्र के ग्राम वेरवाड़ा के पटेल फ़ालिया में 12 बकरियों के शिकार करने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले ग्रामीण पुटिया पिता बल्लू के घर के नजदीक ही बने उनके पशु बाड़े में बंधी हुई बकरियों का शिकार मंगलवार देर रात किसी वन्य प्राणी ने कर लिया। जिसके बाद सुबह पशु मालिक के अपने बाड़े में पहुंचने पर उन्हें एक बकरी का मृत शरीर पड़ा मिला, तो वहीं आसपास के खेतों में देखने पर सात अन्य बकरियों के भी शव पड़े मिले। ग्रामिण पुटिया के अनुसार इस तरह मिली कुल आठ बकरियों के शवों के अलावा भी उनके बाड़े में बंद कुल 12 में से चार बकरियां अब भी लापता हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को सूचना देकर आसपास के खेतों में शिकार करने वाले वन्य जीव की तलाश की। इन दौरान उनके द्वारा कपास की फसलों के बीच छिप कर बैठे दो तेंदुओं को देखकर भगाया गया। सरपंच ने वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्हें सर्चिंग में आठ बकरियां के शवों के अलावा क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट और उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। वन अमले के अनुसार  शिकार करने का तरीका भी तेंदुए का ही बताया जा रहा है। वन अमले ने फिलहाल ग्रामीण के नुकसान का पंचनामा बनाया है, तो वहीं ग्रामिणों ने इसके लेकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर वन विभाग के बीट गार्ड सरफराज मंसूरी ने बताया कि वेरवाड़ा निवासी पुटिया पिता बल्लू के द्वारा मोबाइल के जरिए हमको सूचना दी गई कि मेरे बाड़े से वन्य प्राणी के द्वारा बकरियों को मारकर खाया गया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद हम मौके पर आए और मौका मुआयना करने पर देखा गया कि उनकी आठ बकरियां जिनमें चार बकरी और चार बकरे हैं उसे वन्य प्राणी के द्वारा मारकर खाया गया है। इसके बाद इसका पंचनामा बनाया जा रहा है और साथ ही घटना के बारे में वन सुविधा एप पर भी जानकारी अपलोड की जा रही है। बीट गार्ड सरफराज ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा 12 बकरियां मारकर खाना बताया जा रहा है, लेकिन हमें मौका मुआयना करने में आठ बकरियां ही मिली हैं, और आसपास सर्चिंग में तेंदुए के पगमार्ग भी मिले हैं। साथ ही बकरियों को खाने का जानवर का जो तरीका है, वह तेंदुए के शिकार का ही है, और तेंदुआ वन क्षेत्र में शिकार करके चला जाता है इसलिए यहां पिंजरे लगाने जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed