सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News: Passenger robbed pickup on the pretext of saving toll, police arrested three accused in 48 hours

Barwani News: सवारी ने टोल बचाने का झांसा देकर लूट ली पिकअप, पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को धरदबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी के वरला थाना क्षेत्र में पिकअप लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया गया। जंगल से जर्जर हालत में वाहन मिला। वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Barwani News: Passenger robbed pickup on the pretext of saving toll, police arrested three accused in 48 hours
बड़वानी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज पिकअप लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई सामग्री बरामद की गई। वाहन ग्राम वाक्या के जंगल में जर्जर हालत में मिला था। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी को उदलसिंह पिता तेजराम चौधरी (37) निवासी मवई जिला जालौन उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 31 जनवरी को वह मुंबई कांदावली नयागांव से नई पिकअप मैक्स वाहन लेकर बनारस जा रहा था। नासिक से तीन व्यक्तियों को बड़वानी जिले के सेंधवा तक 200 रुपये प्रति व्यक्ति किराया पर बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने टोल टेक्स बचाने की बात कहकर वाहन को पलासनेर से सोलवन-मालवन मार्ग पर ले जाकर सोलवन के पास इमली घाटी पुलिया पर रोक दिया। वहां एक अन्य साथी को बुलाकर रास्ता रोककर छीनाझपटी की गई और नया पिकअप वाहन व मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में नर्स की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में मौसेरे भाई पर आरोप, परिजनों ने हाईवे किया जाम

सायबर सेल से मिले सुराग, जंगल से मिला वाहन
घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देश पर एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सायबर सेल बड़वानी व सेंधवा की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान लूटा गया पिकअप वाहन ग्राम वाक्या के जंगल में पहाड़ी पर जर्जर हालत में मिला। वाहन से 5 टायर, स्टेयरिंग, बैटरी और लाइट निकाल ली गई थी।

तीन आरोपी पकड़े गए, दो फरार
4 फरवरी बुधवार को मुखबिर सूचना पर सागर पिता सुभान मोरे (22) निवासी मोहाला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खजान पिता दितला भिलाला, सुनील पिता रिछा भिलाला, निहाल पिता रिछा और रविन्द्र पिता टेटा के नाम बताए। पुलिस ने खजान (25) और सुनील (20) को भी गिरफ्तार कर टायर, स्टेयरिंग, बैटरी, हेडलाइट, चाबी और मोबाइल सहित सामग्री जब्त की। निहाल और रविन्द्र फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed