{"_id":"65eb01357841e1a9580d777f","slug":"barwani-stray-dogs-again-made-three-girls-victims-two-injured-admitted-to-hospital-in-maharashtra-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: आवारा कुत्तों ने फिर बनाया तीन बच्चियों को शिकार, दो घायलों को महाराष्ट्र के अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: आवारा कुत्तों ने फिर बनाया तीन बच्चियों को शिकार, दो घायलों को महाराष्ट्र के अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक की डोंगरगांव पंचायत के ग्राम आमझिरी फलिया में देर शाम आवारा कुत्तों ने तीन बालिकाओं पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में दो बालिकाएं प्रतिका और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में लगातार आवारा कुत्तों के मासूम बच्चों पर हमला करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जिले के सेंधवा ब्लॉक का है, जहां कुत्तों के हमले में तीन बालिकाएं घायल हो गईं। इनमें से दो बालिकाओं को सेंधवा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें धुलिया (महाराष्ट्र) के सिविल अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी जिले में कुत्तों के हमले से एक मासूम बालक की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक की डोंगरगांव पंचायत के ग्राम आमझिरी फलिया में देर शाम आवारा कुत्तों ने तीन बालिकाओं पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में दो बालिकाएं प्रतिका और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन बालिकाओं को चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद परिजन इन्हें उपचार के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से दोनों बालिकाओं को ज़िला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। हालांकि इनके परिजन दोनों बालिकाओं को महाराष्ट्र के धुलिया स्थित सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। तीसरी बालिका को कुत्तों के इस हमले में मामूली चोट आई थी। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि शहर से आवारा कुत्तों को पकड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ा गया है, जिससे अब आवारा कुत्ते ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसलिए इन कुत्तों को घने जंगलों में छोड़ा जाए, ना कि ग्रामीण क्षेत्रों में।
शहर से लाकर छोड़े गए कुत्ते वापस पकड़े जाएं
इस घटना के बारे में बताते हुए बच्चों के परिजन प्रकाश ठाकरे ने बताया कि आवारा कुत्तों ने मेरे भतीजे की लड़कियों को काटा है, जिससे उनके चेहरे, होंठ और सर पर काटने के गंभीर निशान हैं। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर धुलिया ले गए हैं, जहां उनका इलाज हो रहा है। अब हमारी सरकार से मांग है कि हमें कोई सहायता राशि दे जाए, साथ ही जो आवारा कुत्तों को शहर से लाकर गांव में छोड़ दिया जा रहा है, इन्हें तुरंत वापस पकड़ कर यहां से ले जाया जाए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X