सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: The accused who showed his private parts to a school going girl was arrested

गंदी हरकत: सड़क पर छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा अधेड़, करतूत देख खौला लोगों का खून, दी ये सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल जा रही छात्रा से अश्लील हरकत की गई। उसकी हरकत कई लोगों ने भी देखी तो उनका खून खौल उठा। लोगों ने अधेड़ को सबक सिखा दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

Barwani: The accused who showed his private parts to a school going girl was arrested
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला अधेड़ अब पुलिस गिरफ्त में है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा रोज की तरह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर आपत्तिजनक व्यवहार किया और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। छात्रा ने घबराकर खुद को संभाला और आगे बढ़कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Trending Videos


घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की हरकत देख ली। इसके बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की धुनाई भी की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भी कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा

शिकायत पर दर्ज हुआ प्रकरण
पीड़ित छात्रा और उसके पिता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंजड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कैलाश पिता बालु के रूप में हुई है।

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
थाना प्रभारी निरीक्षक आरआर चौहान ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसकी पत्नी और माता-पिता कोई भी उसके साथ नहीं रहता है। आरोपी गांव में अकेला रहता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed