{"_id":"69e8b34bf07056c5910d0aa5","slug":"barwani-tragic-accident-on-mumbai-agra-highway-speeding-truck-rams-into-trailer-both-drivers-die-drivers-rescued-by-cutting-cabin-barwani-news-c-1-1-noi1434-4195359-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: ब्लैक स्पॉट पर फिर बरपा कहर, बिजासन की डबल पुलिया पर ट्रक के उड़े परखच्चे; दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: ब्लैक स्पॉट पर फिर बरपा कहर, बिजासन की डबल पुलिया पर ट्रक के उड़े परखच्चे; दो की मौत
Wed, 22 Apr 2026 06:30 PM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:30 PM IST
सार
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बिजासन घाट के डबल पुलिया के बीच एक ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक व सहचालक केबिन में फंस गए।
विज्ञापन
बिजासन घाट में भीषण टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़वानी जिले के सेंधवा के पास मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिजासन घाट के ब्लैक स्पॉट पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बिजासन घाट के डबल पुलिया के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
केबिन में फंसे चालक
हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक और सहचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान चालक अब्दुल पिता हबीब अंसारी और सहचालक जगन्नाथ पिता मगनजी दांगी निवासी लाहौरिया तहसील सुसनेर, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार, इंदौर-मुंबई मार्ग पर ट्रेलर (टीएन 88 एम 1053) घाट उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहा ट्रक (एमपी 09 एचएच 8867) उसमें जा घुसा। बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। पुलिस की सक्रियता के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हुआ और आवाजाही सुचारू बनी रही। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के पीएम रूम में रखवाया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच जारी है।