सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani Weather Late night storm wreaked havoc grandmother and granddaughter died due to lightning

Barwani Weather: देर रात आए आंधी तूफान ने बरपाया कहर, बिजली गिरने से नानी और नातिन की मौत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार देर रात आए आंधी तूफान ने कहर बरपा दिया। बिजली गिरने से नानी और नातिन की मौत हो गई। वहीं, दूसरी नातिन भी गंभीर घायल है।

Barwani Weather Late night storm wreaked havoc grandmother and granddaughter died due to lightning
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार देर शाम अचानक हुई बेमौसम बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में कहर बारपाया है। वहीं, बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में एक आदिवासी परिवार के घर पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बालिका इसमे गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में भी इस तेज हवा आंधी और बारिश से हुए नुकसान के चलते कई लोगों की घरों की छतों में लगे पतरे और छप्पर उड़ गए हैं।

Trending Videos


बड़वानी में सेंधवा ब्लॉक के समीप ग्राम चाचरिया गांव के नावाड फालिए में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, परिवार की ही एक मासूम बालिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चाचरिया के केलपानी क्षेत्र की निवासी अम्मा बाई अपनी दो बेटियों ललिता और भूरी के साथ कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई हुई थीं। लेकिन इसी बीच देर रात आए आंधी तूफान और तेज हवा के साथ बारिश होने के बीच बिजली गिरने से फूंदिया बाई उम्र 45 वर्ष एवं उनकी नातिन ललिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, परिवार की ही एक और आठ वर्षीय बालिका भूरी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे सेंधवा के सिविल अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, सेंधवा के ही आसपास के कई गांवों में भी इस तेज हवा आंधी से मकानों के छप्पर और पतरे तक उड़ गए।

घायल बालिका को किया जिला अस्पताल रेफर
वहीं, मृतक के जंवाई सुभाष ने बताया कि आज तेज बारिश होने से घर पर बिजली गिर गई थी, जिसमें मेरी सास पिंजारी बाई की मृत्यु हो गई है और मेरी साली की लड़की की भी मौत हो गई है। साली की ही एक और छोटी बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया है, जिसका नाम भूरी है और उसे डॉक्टर ने बड़वानी रेफर करने का बोला है। वहीं, स्थानीय ग्रामीण रेवा ने बताया कि गांव में आंधी तूफान आया था और बड़ी जोर से हवा आई थी। तो ऊपर से छत के पतरे उड़ गए और तीन कमरों के पूरे के पूरे ही पतरे उड़ गए हैं। उस वक्त सभी घर में थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed