{"_id":"65c1bece3e97fcd65a0f5c21","slug":"deputy-chief-minister-deora-inaugurated-bjp-office-in-barwani-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया BJP कार्यालय का शुभारंभ, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया BJP कार्यालय का शुभारंभ, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Tue, 06 Feb 2024 10:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:53 AM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सत्ता में आने का या मंत्री बनाने का काम नहीं कर रहे। हम देश का नक्शा बदलने के लिए भाजपा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ मंच पर मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर निमाड़ क्षेत्र की सीटों को साधने के लिए प्रदेश के बड़वानी जिले में अपने लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ भी कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर बड़वानी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंच से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने का संकल्प दिलाया तो वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने खुद को भी एक छोटा सा कार्यकर्ता बताया, तो वहीं उन्हें इस पद पर बिठाने वाले कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ा बताया। कांग्रेस को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने वो पार्टी खड़ी है, जिसने धारा 370, राम मंदिर सहित हर उस बात का विरोध किया है, जो देश हित में है।
विज्ञापन
बड़वानी नगर में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बिजेपी के लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा के हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो नीचे बैठे हैं वो भी और जो मंच पर बैठे हैं ये भी, ये हमारी पार्टी की एक व्यवस्था हैं, किसको क्या पद देना है किसको क्या नहीं। भाजपा में कोई छोटा या कोई बड़ा नहीं है। जगदीश देवड़ा आज अगर डिप्टी सीएम हैं तो ये व्यवस्था है, लेकिन मुझे भी किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
बनाने वाला होता है सबसे बड़ा
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ये वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां बनने वाला बड़ा नहीं होता बनाने वाला बड़ा होता है, और बनाने वाले मेरे सामने बैठे हैं। इन्होंने ही भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जिस उद्देश्य को लेकर हमने काम शुरू किया था उस काम को पूरा करने वाली हमारी पार्टी है।
देश का नक्शा बदलने कर रहे काम
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सत्ता में आने का या मंत्री बनाने का काम नहीं कर रहे। हम देश का नक्शा बदलने के लिए भाजपा में काम कर रहे हैं। जगदीश देवड़ा भी एक सामान्य कार्यकर्ता है, जिसे पार्टी ने 8 चुनाव लड़ा दिए। ये सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है। लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा के युद्ध का नगाड़ा बज गया है, अब सुस्त नहीं रहना है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे उपमुख्यमंत्री देवड़ा
उन्होंने कहा कि चुनाव दो पार्टी लड़ रही हैं। हमने मंदिर भव्य बनाने का संकल्प लिया था और बना दिया, जबकि दूसरी पार्टी वो जिसने राम के मंदिर का विरोध किया, सनातन को मिटाने की बात कही। जो हर काम का विरोध करे वो कांग्रेस पार्टी हमारे सामने चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा के कांग्रेस के लोगों को शर्म नही है, अगर हो तो डूब मरना चाहिए। 60-70 साल जो खजाने के मालिक रहे, उस दौर में लोग खुले आसमान, नाले के पास खुले में बगैर छत के जीवन बिताने को मजबूर थे, लेकिन उन्हें लज्जा नहीं आई। ये हिंदुस्तान पर कलंक था, लेकिन एक हमारे मोदी जी हैं, जिन्होंने लाल किले से गारंटी ली। तारीख घोषित की, के 2024 तक हर परिवार को घर, गैस चूल्हा और स्वच्छ पानी इसे हर जरूरत मंद तक पंहुचाने की गारंटी दी, और उन्होंने ग्यारंटी पूरी भी की।
