सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Eicher hit a tractor rider who was bringing dollar gram crop to the market to sell

Barwani: मंडी में डालर चने की उपज बेचने ला रहे ट्रैक्टर सवार को आयशर ने मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Barwani: बड़वानी जिले की अंजड मंडी में अपनी उपज लेकर आ रहे एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल किसान जिस ट्रैक्टर ट्राली में अपनी उपज बेचने के लिए लेकर आ रहा था, उसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

Eicher hit a tractor rider who was bringing dollar gram crop to the market to sell
ट्रैक्टर सवार को आयशर ने मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चकेरी ठीकरी हाइवे स्थित खेड़ी बसाहट में हुई एक दुर्घटना में बुधवार सुबह एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान अपने गांव कपाल्या खेड़ी से अंजड़ मंडी के लिए डालर चना की उपज लेकर ट्रैक्टर से आ रहा था।

Trending Videos


इस दौरान उसकी ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 0477 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार किसान सोहन सिंह गौड पिता सौभाग सिंह गौड निवासी कपाल्या खेडी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को तुरंत बड़वानी के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में ट्रैक्टर का चालक राकेश पटेल मामूली रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed