{"_id":"65afea90eb7931eb32031bc4","slug":"employment-oriented-training-is-being-given-to-prisoners-in-barwani-central-jail-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: जेल में कैदियों को दिया जा रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, रिहाई के बाद लोन लेकर शुरू कर सकेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: जेल में कैदियों को दिया जा रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, रिहाई के बाद लोन लेकर शुरू कर सकेंगे रोजगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी जिले में स्थित केंद्रीय जेल में कैदियों को रोजगारोन्मुखी हुनर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रिहाई के बाद बैंक लोन लेकर कैदी रोजगार शुरू कर सकेंगे।
कैदियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की केंद्रीय जेल में इन दिनों कैदियों के कौशल विकास करने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है। इसी के चलते आरसेटी के माध्यम से चलाए जा रहे कई तरह के ट्रेनिंग कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय जेल परिसर बड़वानी में किया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए कैदियों को जेल के अंदर ही रोजगारोन्मुखी स्किल सिखाई जाएगी। उन्हें जेल से रिहाई के बाद समाज से जुड़ने का सुअवसर प्रदान किया जा सकता है।
Trending Videos
केंद्रीय जेल परिसर में कैदियों के लिए चलाए जा रहे रोजगारोन्मुखी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर जेल अधीक्षक शेफाली तिवारी के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बड़वानी के सहयोग से जेल में परिरूद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों को कारागार से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए, कौशल विकास के विभिन्न कोर्स आयोजित किए जाएंगे। इनमें फास्ट फूड निर्माण, बांस एवं जूट कला, सिलाई प्रशिक्षण, डेयरी एवं वर्मी कम्पोजट प्रशिक्षण, फेब्रिकेशन, ब्यूटी सैलून ट्रेनिंग जैसे विभिन्न हुनर पर आधारित कोर्स उपलब्ध रहेंगे। जेल अधीक्षक तिवारी के अनुसार इस तरह के प्रशिक्षण वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे। बंदियों के द्वारा इन कोर्स को पूरा कर जेल से रिहा होने के बाद उन्हें बैंक के जरिए वित्तीय सहायता भी मिल सकेगी, जिससे वे खुद का स्वरोजगार भी शुरू कर अपना जीवन यापन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय जेल बड़वानी में पूर्व से ही कैदियों के कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु पावरलूम, फेब्रिकेशन, सिलाई, कढ़ाई और प्रिटिंग प्रेस जैसे उद्योग संचालित हो रहे हैं, जिनमें कैदियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत सरकार की स्वरोजगार योजना के माध्यम से कैदियों को संस्थागत तरीके से प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जेल से रिहा होने के पश्चात उन्हें रोजगार प्राप्त करने में संघर्ष न करना पड़े।
वहीं, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैंक ऑफ इंडिया बड़वानी की मुख्य शाखा के प्रबंधक राजीव कुमार सहित जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक संदीप अग्रवाल, आरसेटी के निदेशक सौजन्य जोशी और प्रशिक्षक दुर्गा खोटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राजीव कुमार द्वारा कैदियों को अधिक से अधिक इन ट्रेनिंग कार्यक्रमों मे भाग लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। प्रबंधक अग्रवाल द्वारा बैंक के माध्यम से दी जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सौजन्य जोशी एवं दुर्गा खोटे ने भी आरसेटी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कमेंट
कमेंट X