फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News: Gau Grass Seva vehicle was launched in the city

Barwani: नगर में हुआ गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ, रोजाना गौ सेवकों से चारा जमाकर पहुंचेगा गौशाला तक

Mon, 12 Aug 2024 08:29 AM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 08:29 AM IST
सार

MP: बड़वानी नगर में एक नवाचार करते हुए गौ ग्रास सेवा वाहन की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए अब नगर के गौ सेवकों से, गोवंश की सेवा करने के चलते, इधर-उधर सड़क पर डाले जाने वाले चारे को इस वाहन में जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
Barwani News: Gau Grass Seva vehicle was launched in the city
नगर में हुआ गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ

विस्तार

बड़वानी नगर में आवारा घूमते हुए मवेशियों और गौवंश पर रोक लगाये जाने के चलते नगर के पाला बाजार क्षेत्र में एक नवाचार करते हुए गौ ग्रास सेवा वाहन के रूप में एक ट्राली रखवायी गयी है। बता दें कि, यहां के पालाबाजार क्षेत्र में प्रातःकाल के समय, पशु चारा का क्रय विक्रय करते हुए, गौ सेवक गौ ग्रास के रूप में खरीदे गए चारे को गौवंश सहित अन्य पशुओं के लिए भी सड़क किनारे पर ही डाल देते हैं । जिससे इस क्षेत्र में गाय एवं अन्य मवेशी झुण्ड के रुप में जमा हो जाते हैं और इससे आमजन के लिए यहां आवागमन तो बाधित होता ही है, साथ ही दुर्घटना की भी आंशका बनी रहती है। इसी परेशानी को देखते हुए पालाबजार क्षेत्र में गौ ग्रास सेवा वाहन को रखवाया गया है। जिससे गोवंश की सेवा करने आने वाले गौ सेवक, सड़कों पर इधर-उधर चारा न फेंकते हुए उसे इस सेवा वाहन की ट्रॉली में रखवाएंगे।
विज्ञापन


इसका विधिवत शुभारंभ भी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित पार्षदों और नगर पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदगी में ट्रॉली में पशुचारा डालकर किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील करते हुए उन्हें समझाइश भी दी गयी कि गौवंश के लिए दिया जाने वाला ग्रौ ग्रास चारा इसी ट्रॉली में डाला जाए। वहीं इस ट्रॉली में जमा हुए चारे को गौशालाओं तक पहुंचाया जायेगा और इससे क्षेत्र में मवेशीयों के जमा होने पर भी रोक लगेगी। यह ट्रॉली सुबह और शाम के समय पालाबाजार के तय स्थान पर रखी जाएगी, जिसमें नागरिकों और सब्जी विक्रेताओं से गौ ग्रास सहित विक्रय के बाद बची हुई सब्जी, पाला भी इसमें डलवाकर रोजाना गौशालाओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में हुआ गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में हुआ गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed