Barwani News: राजपुर में तेज रफ्तार बस हाईवे से नीचे खेत में घुसी, 16 मुसाफिर घायल; नौ की हालत गंभीर
राजपुर में खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर अमन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई, जिससे 16 यात्री घायल हुए। 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजपुर में खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर अमन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई, जिससे 16 यात्री घायल हुए। 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
बड़वानी जिले के राजपुर में खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर अमन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए। इनमें 9 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शुक्रवार को राजपुर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई। खंडवा से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवल्स की बस (एमपी 12 पी 0379) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे।
तकनीकी खराबी की आशंका
राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। बस चालक मुकेश राठौर निवासी भीकनगांव ने बताया कि पुलिया पर टर्न लेते समय बस के नीचे से जोरदार आवाज आई, जिसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के स्टेयरिंग सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से उतरकर किनारे स्थित खेत में चली गई। फिलहाल जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता ने हवालात में किया ये कांड, पुलिस की सांसें फूली
राहत और उपचार
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े के अनुसार फ्रैक्चर की आशंका के चलते 9 घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
यह है गंभीर रूप से घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों में नागेंद्र राम (42) निवासी जुलवानिया बिहार, सुनील पिता बलराम (34) निवासी खंडवा, शांतिलाल लोखनड़े (71) निवासी भीकनगांव, गोलु भगवान (18) निवासी तलवाड़ा बुजुर्ग, रामप्यारी पति सुखलाल (60) निवासी भाडलाई खरगोन, राकेश रूखा (30) निवासी वासवी, एजाज हबीब खा (40) निवासी खरगोन, राजाराम लक्ष्मण यादव (45) निवासी ओझर, मुकेश उमराव सिंह निवासी भीकनगांव, शरद पवार निवासी भीकनगांव सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X