सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Jan Ashirwad Yatra Anurag Thakur attacks Congress on Sanatan throws bombs stones at Ram Navami procession

Jan Ashirwad Yatra: अनुराग ठाकुर का सनातन को लेकर कांग्रेस पर हमला, रामनवमी जुलूस पर फिंकवाते हैं बम और पत्थर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने कहा, कांग्रेसी राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करते थे। कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दल सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं, लेकिन चुनाव में यही लोग चुनावी हिंदू बनकर आपके सामने आएंगे। कोई शिव भक्त के रूप में, तो कोई हनुमान भक्त के रूप में।

Jan Ashirwad Yatra Anurag Thakur attacks Congress on Sanatan throws bombs stones at Ram Navami procession
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। ठाकुर ने कहा कि यही लोग ही रामनवमी के जुलूस में पत्थर फिंकवाते हैं, तो कभी बम फिंकवाते हैं।

बता दें, छह सितंबर से खंडवा से शुरू हुई इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा अभी बड़वानी पहुंची है। बड़वानी में अलग-अलग विधानसभा में होते हुए यात्रा इंदौर की तरफ रवाना होगी। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं कि भगवान राम काल्पनिक हैं। कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताया है, तो कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दल कहते हैं कि सनातन धर्म को जड़ से मिटाना है। वह हिंदुओं पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। वह कभी रामनवमी के जुलूस पर बम फेंकते हैं, पत्थर चलाते हैं। कभी रामायण का अपमान करते हैं, तो कभी माता सीता का अपमान करते हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप सनातन धर्म को खत्म करने वालों के या हिंदू धर्म को खत्म करने वालों के साथ जाओगे कभी?
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी हिंदू आएंगे वोट मांगने
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग चुनावी हिंदू हैं, यह चुनाव में आएंगे आपके पास। कोई अपने आप को शिव भक्त बताएगा, कोई देवी का भक्ति बताएगा, तो कोई हनुमान का भक्ति बताएगा। लेकिन सही मायने में तो सनातन धर्म को खत्म करने की बात कांग्रेस और उसके सहयोगी करते हैं। यह लोग हिंदू धर्म का अपमान करने का काम करते हैं।


कांग्रेस कर रही संविधान को अपमानित
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सनातन धर्म को ही अपमानित नहीं किया। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को भी अपमानित करने का काम किया है। बाबा साहब अंबेडकर का संविधान कहता है कि सबको एक समान अधिकार होंगे। कोई किसी धर्म की आलोचना नहीं करेगा। कोई किसी के धर्म का अपमान नहीं करेगा। आप अपने धर्म को अपनाकर अपनी पूजा-पाठ कर सकते हो। लेकिन इसी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को पार्टी से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उन्हें हराने का भी काम किया और आज उनके लिखे संविधान को अपमानित करने का काम भी कर रहे हैं। संविधान को तार-तार करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौन हैं।

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आज यह लोग इस तरह अपमानित करने का काम क्यों कर रहे हैं। सवाल का उत्तर साफ है उन्हें चुनाव में जीत चाहिए। चाहे सनातन धर्म को खत्म करने की बात करें। कांग्रेस के लिए चुनाव जरूरी है, लेकिन हमारे लिए बाबा साहब अंबेडकर का संविधान जरूरी है। हमारे लिए भारत सबसे ऊपर है। अंग्रेज आए चले गए, मुगल आए चले गए लेकिन सनातन धर्म था है वह रहेगा। काशी विश्वनाथ धाम बन गया, केदारनाथ धाम बन गया, महाकाल धाम बन गया, अयोध्या धाम बन गया।

महिलाओं के लिए गिनाई प्रदेश की योजनाएं
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में हर रोज 17 से 18 महिलाओं और बेटियों के साथ बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाएं और महिला अपराध की घटनाएं हो रही है। दो लाख अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। लेकिन मेरा मध्यप्रदेश ऐसा है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी लाडली बहन योजना चलाते हैं। महिलाओं का सम्मान करते हैं। लाडली लक्ष्मी योजना चलाते हैं। बहनों के खातों में 1250 रुपये डालने का काम शिवराज सिंह चौहान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed