सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   MP Election Rahul Gandhi addressed public meeting in Barwani, know five important things of his speech

MP Election 2023: राहुल गांधी ने शिवराज सरकार को बताया चोरी की सरकार, जानें भाषण की पांच बड़ी बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी बड़वानी जिले के राजपुर में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक और हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां हमारी सरकारी हैं वहां हमने जिस तरह से वादे किए थे उन सभी को पूरा किया है।

MP Election Rahul Gandhi addressed public meeting in Barwani, know five important things of his speech
बड़वानी जिले के राजपुर में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी को सुनने बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे थे। राहुल ने अपनी सभा में युवाओं से लेकर उनके रोजगार और किसानों के कर्ज माफी को लेकर कई बातें की, तो वहीं अपने भाषण में उन्होंने आदिवासियों का भी जिक्र किया। इस दौरान राहुल ने कांग्रेस शासित राज्यों के अपने शासन की जमकर तारीफ की तो वहीं भाजपा शासित मध्यप्रदेश की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने मंच से युवाओं से वादा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा, तो वहीं अपनी 15 महीने की कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था, तो वहीं बीजेपी सरकार में कर्ज के कारण 18000 किसानों के आत्महत्या करने के गंभीर आरोप भी लगाए। राहुल ने मौजूदा बीजेपी सरकार को चोरी की सरकार बताते हुए उनकी पार्टी के विधायकों को पैसे देकर तोड़ने के आरोप भी बीजेपी पर लगाए। 
Trending Videos


हम देंगे रोजगार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारकों के जनसंपर्क दौरे जारी हैं। इसी बीच बड़वानी जिले की चारों विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जिले के राजपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं के रोजगार को लेकर कहा कि प्रदेश में काबिल और ऊर्जावान युवा हैं, लेकिन उनके पास रोजगार नहीं है। मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नीतियों के चलते यहां का युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार 50 प्रतिशत कमीशन लेती है। मोदी जी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मप्र ऐसा है जहां मरे हुए लोगों का इलाज होता है। व्यापमं, पटवारी, और एमबीबीएस जैसे घोटाले यहां हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

MP Election Rahul Gandhi addressed public meeting in Barwani, know five important things of his speech
राहुल गांधी ने सभा में आए लोगों का अभिवादन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार आने पर कराएंगे जातिगत जनगणना 
राहुल ने कहा कि अगर यहां पिछड़ों की सरकार है तो ये जातिगत जनगणना से क्यों भागते हैं। मध्यप्रदेश सरकार को 53 आईएएस चलाते हैं और यहां पूरे का पूरा बजट के पैसों का निर्णय यही अफसर लेते हैं। ओबीसी के कितने अफसर हैं यहां। मप्र में ओबीसी के लिए मात्र 35 पैसे का निर्णय लेते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि जातिगत जनगणना होना चाहिए। मप्र में 50 प्रतिशत पिछड़े लोग हैं। लेकिन बीजेपी कहती है कि हिंदुस्तान में एक ही जात है गरीब। उन्होंने कहा कि बीजेपी और मुझमें एक फर्क है कि वो नफरत फैलाते हैं और में कहता हूं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है। आप सरकार में शामिल हो नहीं, तो कैसे ये मोहब्बत की दुकान खुलेगी। देश में अन्याय की दुकान है। फायदा सबको होना चाहिए, दो तीन लोगों को नहीं। यहां कोई युवा सपना देखता है तो उसे बैंक में लोन नहीं मिलेगा, लेकिन अदानी को लाखों-करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। मध्य प्रदेश में सरकार आएगी तो गारंटी है कि जातिगत जनगणना शुरू हो जाएगी। 

हम कहते हैं अंग्रेजी जरूरी
उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों जिनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक और हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां हमारी सरकारी हैं वहां हमने जिस तरह से वादे किए थे उन सभी को पूरा किया है। राजपुर में अपनी चुनावी सभा के दौरान राहुल ने आदिवासियों के लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी भाई पर पेशाब की। आदिवासियों को वनवासी कहा जाता है। उन्होंने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भले ही जंगल में रहो लेकिन अगले 15 सालों में यह जंगल खत्म हो जाएंगे। जब जंगल नहीं रहेंगे तो फिर आप लोग शहर में जाएंगे और भीख मांगेंगे। लेकिन हम चाहते हैं कि आदिवासी के बच्चे जो भी बनना चाहे वह बने, और उनकी इसमें पूरी मदद की जाए और यही कांग्रेस की सोच है। लेकिन इन आदिवासी बच्चों को बीजेपी वाले कहते हैं कि आप सिर्फ हिंदी पढ़ो, अंग्रेजी नहीं। जबकि हम यह नहीं कहते। हम ये नहीं कहते कि हिंदी मत पढ़ो, वो भी पढ़ो लेकिन अंग्रेजी भी जरूरी है। क्योंकि अगर आपको डॉक्टर, इंजीनियर बनना है, कॉल सेंटर में जॉब करना है, देश के बाहर जाना है तो उसके लिए अंग्रेजी जरूरी है। 

 

MP Election Rahul Gandhi addressed public meeting in Barwani, know five important things of his speech
राजपुर में राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमले किए। - फोटो : सोशल मीडिया
एमपी में है चोरी की सरकार  
अपनी सभा के दौरान राहुल ने 15 महीने की कांग्रेस सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने करीब 25000 किसानों का कर्ज माफ किया था जो कि बीजेपी पचा नहीं पाई और उसने जनता से कांग्रेस पार्टी की चुनी हुई सरकार को छीन लिया। तो वहीं बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों की चोरी कर भाजपा ने प्रदेश में सरकार तो बना ली, लेकिन यह चोरों की सरकार है। क्योंकि आपने तो कांग्रेस को जिताया था लेकिन बीजेपी वालों ने अपने बड़े-बड़े दोस्तों से पैसे लेकर विधायकों को तोड़ लिया। राहुल ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की कांग्रेस सरकार 3200 रु प्रति क्विंटल धान खरीद रही है। वहां सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था जिसे पूरा कर दिया। राहुल ने कहा कि शिवराज सरकार 50% कमीशन लेती है। नरेंद्र सिंह तोमर जी के बेटे का वीडियो वायरल होता है, PM मोदी कुछ नहीं कहते। बच्चों के मिड-डे मील में घोटाला किया जाता है। मृत लोगों का इलाज कर दिया जाता है। व्यापम घोटाले में 1 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया गया। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

छतीसगढ़ में किसानों ने खेत बेचना किए बंद 
यही नहीं राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके खेतों का जमीनों के दाम नहीं पता है, क्योंकि अब उन्होंने खेतों की जमीन बेचना बंद कर दिए। अब उन्हें अपने खेतों की फसलों के सही दाम मिल रहे हैं। जिसमें से वहां धान के ही आज 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। और यही सब हम मध्य प्रदेश में किसानों के लिए करना चाहते हैं जो कि हमने छत्तीसगढ़ में किया है, क्योंकि यदि किसानों के पास पैसा रहेगा तब वह छोटे दुकानदारों से माल खरीदेंगे और इसी तरह से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यही नहीं राहुल ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं दिया, और इसके साथ ही कर्ज के कारण प्रदेश में करीब 18000 किसानों ने आत्महत्या कर ली है और अब भी प्रदेश में फसलों का सही रेट नहीं मिल रहा है, तो वही किसानों को इसके चलते कर्ज लेना पड़ रहा है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed