सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   MP News: Female leopard cub found injured in a field in Barwani, forest department rescued

MP News: बड़वानी में एक खेत में घायल मिली मादा तेंदुआ शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के बड़वानी में मादा तेंदुआ शावक एक खेत में घायल अवस्था में मिली है। वन विभाग को सूचना दी गई और उसका रात को ही रेस्क्यू किया गया। वन विभाग ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया है। 
 

MP News: Female leopard cub found injured in a field in Barwani, forest department rescued
मादा तेंदुआ शावक को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल वन परिक्षेत्र में बुधवार देर शाम  घायल अवस्था में एक तेंदुए की मादा शावक को देखा गया। वह एक किसान के खेत मे घायल अवस्था में थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पानसेमल क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉक्टर इंदरसिंह दोहरे ने उसका प्राथमिक उपचार किया। आगे के उपचार हेतु उसे अब वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और इंदौर रेफर कर दिया है। 
Trending Videos


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मादा तेंदुआ शावक करीब दो से तीन वर्ष की बताई जा रही है। वह भड़गोन क्षेत्र निवासी प्रेम सिंह के खेत में घायल मिली है। इसी क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी गेहूं के खेत में मादा तेंदुआ को देखने की बात भी ग्रामीणों ने बताई थी। इसके बाद से ही यहां इसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया हुआ था। हालांकि, मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो पाई और बुधवार को घायल अवस्था में वन विभाग को इसके दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। तेंदुआ दिखने के बाद से ही ग्रामीण भयभीत थे। मादा तेंदुआ के घायल अवस्था में मिलने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलने के बाद पानसेमल क्षेत्र के वन अधिकारियों सहित वन विभाग की टीम द्वारा मादा तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इसके बाद वन विभाग के पानसेमल स्थित परिसर में मादा तेंदुए का उपचार करवाया गया। पानसेमल वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर कैलाश डावर ने बताया कि रेस्क्यू की गई मादा तेंदुए को उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे भिजवाया जाएगा। इसका रेस्क्यू करने में वन विभाग की रेस्क्यू टीम सहित यहां के क्षेत्रीय ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए को इंदौर रेफर किया गया है। वहां पर इसका आगे का उपचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed