फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   MP News: Tribal youth beaten at the intersection in Badwani, police active on video, search for victim

MP News: बडवानी में आदिवासी युवक को चौराहे पर पीटा, वीडियो पर पुलिस एक्टिव, FIR लिखवाने पीड़ित की तलाश

Wed, 13 Mar 2024 08:28 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 13 Mar 2024 08:28 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के बडवानी में एक आदिवासी युवक के साथ बीच चौराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। आदिवासी संगठनों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
MP News: Tribal youth beaten at the intersection in Badwani, police active on video, search for victim
बडवानी में आदिवासी की पिटाई की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी नगर में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गैर आदिवासी युवक एक आदिवासी जोड़े के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ-साथ उस आदिवासी युवक को मारता और गाली देने के साथ ही बीच-बचाव करती उसकी पत्नी को भी धक्का देता दिख रहा है। बीच चौराहे पर किसी राहगीर ने घटना को मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया। इस मामले में बड़वानी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को चिह्नित कर लिया है। उसकी धर-पकड़ के लिए टीम भी रवाना कर दी गई है। फरियादी की तलाश कर उससे शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की जा रही है ।

विज्ञापन


बडवानी जिले के पाटी में एक गरीब आदिवासी युवक के साथ बुरी तरह से किसी गैर आदिवासी युवक ने बीच चौराहे पर मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। पाटी नगर बस स्टैंड पर एक पान दुकान संचालक रितेश वर्मा किसी बात को लेकर एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट कर रहा था। वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने इस घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मारपीट करता दिख रहा युवक रितेश वर्मा है, जो आदिवासी व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिरा देता है। पीड़ित की पत्नी बचाव करती है, तो वर्मा उसे भी धक्का देता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


आदिवासी संगठनों ने की कठोर कार्रवाई की मांग
जयस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश मुजाल्दा ने सोशल मीडिया अकाउंट की एक पोस्ट से वीडियो शेयर कर मारपीट करने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कमिश्नर को टैग करके पोस्ट किया है। जिले के कई आदिवासी सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की घोर निंदा कर मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई
इस वायरल वीडियो में हो रही मारपीट की घटना को लेकर बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। इसके सम्बन्ध में फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मारपीट करने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर लिया है। उसकी धर-पकड़ के लिए भी पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है उसे भी तलाश किया जा रहा है। उनसे शिकायती आवेदन लेकर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed