सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   MP News: Two year old innocent boy was bitten by stray dogs, body not saved even for postmortem

MP News: दो साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा, पोस्टमॉर्टम तक के लिए नहीं बचा शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Feb 2024 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दो साल के मासूम को कुत्तों ने इतना नोंचा कि शव पोस्टमॉर्टम तक के लिए नहीं बच सका। पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर नगर पालिका में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। 
 

MP News: Two year old innocent boy was bitten by stray dogs, body not saved even for postmortem
बड़वानी में दो साल के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक बड़ी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कुछ आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम की नोंच-नोंच कर जान ले ली। वार्ड क्रमांक नौ स्थित वैष्णो देवी मंदिर के करीब बने अपने घर के पास खेल रहे मासूम शौर्य को कुत्तों ने इतना नोंचा कि उसका शव पोस्टमॉर्टम करने लायक भी नहीं बचा। मासूम की मौत से आक्रोश पनपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्षदों ने नगर पालिका में धरना दिया। नारेबाजी की।  

Trending Videos


मासूम शौर्य के पिता रवि ने बताया कि सुबह वे घर मे सोए हुए थे। मासूम शौर्य की मां घर में शौच के लिए गई थीं। इसी समय बालक बाहर खेलने गया। घर के पास ही आठ से दस कुत्तों ने बालक पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से नोंच दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आवाज सुन बच्चे की मां ने दौड़कर बड़ी मशक्कत से आवारा कुत्तों को भगाया। पहले पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से सरकारी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने कोशिश तो की, पर दो वर्षीय शौर्य को नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर निगम परिसर में धरना
इस घटना के बाद से ही नगर में आम लोगों का नगर पालिका की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश देखने को मिला। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह सहित कुछ पार्षद इस मुद्दे पर धरने पर भी बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके ही वार्ड क्रमांक नौ में हुई है, जहां नरभक्षी कुत्तों ने दो साल के मासूम को इस कदर घायल कर दिया कि उसका शव पोस्टमॉर्टम के लायक भी नहीं बच पाया। यह समस्या सिर्फ उनके वार्ड क्रमांक नौ की ही नहीं बल्कि पूरे बड़वानी नगर की है ।

पशु प्रेमी संगठन करा देते हैं एफआईआर
नगर पालिका बड़वानी के सीएमओ कुशाल सिंह दुबे ने बताया कि हम लोग तो आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई हमेशा करते रहते हैं, लेकिन कुछ पशु प्रेमी संगठनों के चलते दिक्कतें आती हैं। वे इन कुत्तों को पकड़ने जाते हैं तो एनजीओ उनके खिलाफ एफआईआर तक कर देते हैं। इसके बाद भी हम आवारा कुत्ते पकड़ रहे हैं। हाट बाजार में आसपास के लोगों के साथ आने वाले कुत्ते भी यहीं रह जाते हैं। वहां कचरा ग्राउंड के पास ही फेंके गए मृत पशुओं को खाने के बाद ये कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। वे जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने का मुहिम शुरू करेंगे ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed